Jobalertinhindi
जॉब अलर्ट इन हिंदी 

jobalertinhindi.com

  • सरकारी रिजल्ट
  • सरकारी योजनाएं
    • केंद्रीय योजनाएं
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • जॉब्स
  • एडमिट कार्ड
  • रिजल्ट
  • एडमिशन
  • स्कालरशिप
  • करंट अफेयर्सNew
  • ताज़ा खबरNew
No Result
View All Result
  • सरकारी रिजल्ट
  • सरकारी योजनाएं
    • केंद्रीय योजनाएं
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • जॉब्स
  • एडमिट कार्ड
  • रिजल्ट
  • एडमिशन
  • स्कालरशिप
  • करंट अफेयर्सNew
  • ताज़ा खबरNew
No Result
View All Result
Jobalertinhindi
No Result
View All Result
  • सरकारी रिजल्ट
  • सरकारी योजनाएं
  • जॉब्स
  • एडमिट कार्ड
  • रिजल्ट
  • एडमिशन
  • स्कालरशिप
  • करंट अफेयर्स
  • ताज़ा खबर

UP 6800 शिक्षक भर्ती Latest News , मेरिट लिस्ट | Shikshak Bharti OBC Reservation

69000 शिक्षक भर्ती से सम्बंधित कोर्ट आदेश देखें। 6800 आरक्षण चयन सूची रद्द, कोर्ट आदेश देखने के लिए पेज को स्क्रॉल करें।

Kaushal Kumar by Kaushal Kumar
March 18, 2023
in उत्तर प्रदेश, जॉब्स
Reading Time: 4 mins read
A A
1

69000 सहायक अध्यापक भर्ती (6800 OBC SC भर्ती प्रकरण):-  जैसा कि आप सभी को पता है कि उत्तर प्रदेश में जितनी भी भर्तियां होती हैं उनको पूरा करने में वर्षों बीत जाते हैं, कभी भी नियत समय पर भर्ती नही होती है। कोई भी भर्ती बिना कोर्ट के नही होती और सफल परीक्षार्थियों को समय के साथ बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 69000 शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया लगभग पूरी होने वाली है। इसके लिये जल्द ही विभाग की वेबसाइट पर 3rd मेरिट लिस्ट जिला स्तर पर जारी की जाएगी, इसके लिये बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जिलों में खाली पड़े पदों की समीक्षा करने को और रिक्तियों की संख्या को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जिससे जल्द ही तीसरी कॉउंसलिंग कराकर सभी रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया द्वारा शिक्षकों को नियुक्ति दी जाए।

6800 अभ्यर्थियों को सरकार द्वारा जारी किया गया विज्ञापन 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण की विसंगतियों को दूर करने के लिए जारी किया गया था किन्तु यही नोटिफिकेशन अब सरकार के गले की फांस बन चुका है। 

RelatedPosts

मानव सम्पदा पोर्टल 2023 | Online Apply Leave, Login, Registration ehrms.upsdc.gov.in UP

May 22, 2023

UP Bhulekh 2023 | खसरा, खतौनी, भू-नक्शा ऑनलाइन देखें | यूपी भूलेख @upbhulekh.gov.in

March 20, 2023

69000 शिक्षक भर्ती Latest News | Online Form at updeled.gov.in

March 15, 2023

UP Scholarship Status 2022-23 | यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस कैसे देखें scholarship.up.gov.in

February 11, 2023

6800 शिक्षक भर्ती लिस्ट पर कोर्ट का आदेश हुआ जारी। OBC SC के लिए अलग से आरक्षण देना असंवैधानिक, लखनऊ कोर्ट की सिंगल बेंच ने 6800 की सूची रद्द की साथ ही भर्ती हुए शिक्षकों की लिस्ट पर 3 माह में पुनरीक्षण किया जायेगा।

प्राथमिक शिक्षक भर्ती 69000 अपडेट 

कोर्ट का आदेश आने के बाद योगी सरकार को बहुत तगड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि जब से शिक्षामित्रों का समायोजन निरस्त हुआ था उसके बाद योगी सरकार ने 1.37 लाख पदों पर दो चरणों में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय लिया। जिसमें 68500 शिक्षक भर्ती भी विवादों में पूरी हुई है और उसके बाद 69000 शिक्षक भर्ती भी विवादित रही है जो पूरी तो हो चुकी है किन्तु उसमें इतनी खामियां कर दी गयी हैं कि कोर्ट के बिना कोई भी फैसला नही हो पा रहा है। 6800 शिक्षक सूची रद्द होने के बाद अब देखना होगा कि क्या सरकार डबल बैंच का रूख करती है या नही।

एक तरफ जहाँ लाखों TET पास अभ्यर्थी नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे थे वहीँ दूसरी तरफ 69000 प्राथमिक भर्ती से विवादों का अंत नही हो पा रहा है। अब आगे सरकार क्या कदम उठाएगी यह देखना दिलचस्प होगा।

प्राथमिक शिक्षक भर्ती से सम्बंधित ताज़ा और लेटेस्ट जानकारी के लिए हमारे इस पेज पर विजिट करते रहें। यहाँ हम आपको Latest Shikshak Bharti News देते रहते हैं।

69000 शिक्षक भर्ती चयन सूची मामला 

69000 शिक्षक भर्ती हुए 2 साल से ज्यादा का समय हो चुका है किन्तु अभी भी इस सहायक अध्यापक भर्ती से विवादों का अंत नहीं हो पा रहा है। कोर्ट ने सरकार को झटका देते हुए 6800 की लिस्ट को निरस्त कर ही दिया है और 69000 में चयनित हुए उम्मीदवारों की लिस्ट को दुवारा से पुनरीक्षण करने का आदेश दिया है। अब सरकार भी चयन लिस्ट की जांच पुनः जांच करेगी जिससे सभी को सही से आरक्षण का लाभ मिल सके। 

69000 शिक्षक भर्ती रिव्यु कराने की तैयारी में है सरकार

UP TGT PGT शिक्षक भर्ती 2022 Notification देखने के लिए क्लिक करें- Click here

69000 shikshak bharti me naye sre se banegi list

6800 OBC SC आरक्षण चयन सूची Latest News Today

Big Breaking News:- 6800 OBC SC आरक्षण चयन सूची रद्द, कोर्ट द्वारा 6800 शिक्षक भर्ती लिस्ट को निरस्त कर दिया गया है। आपको बता दें कि 69000 शिक्षक भर्ती में चयनित 67867 तथा 6696 शिक्षकों की लिस्ट को निरस्त नहीं किया गया है। सरकार ने आरक्षण में हुई विसंगति को दूर करने के लिए अलग से 6800 OBC और SC छात्रों की लिस्ट जारी की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। किसी भी भर्ती में आप दोहरा आरक्षण नहीं दे सकते हैं। 6800 चयन सूची का सरकार द्वारा कोई वैधानिक आधार नहीं दिया गया।
कोर्ट ने आदेश दिया है कि आप 3 माह के अंदर 69000 शिक्षक भर्ती में चयनित हुए सहायक अध्यापकों को बिना डिस्टर्ब किये फिर से 67867 तथा 6696 सूची का पुनरीक्षण कीजिये।

69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट आदेश देखें:- Click Here

6800 shikshak bharti par court ka faisla hua jaari

बेसिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के प्रमोशन के सम्बन्ध में हाई कोर्ट की डबल बेंच का आदेश हुआ जारी, जिसमें कहा गया है कि Pramotion के लिए शिक्षकों का TET पास होना अनिवार्य है। तभी वह प्रमोशन ले सकते हैं।

69000 भर्ती पर अभी भी सस्पेंस की स्थिति बरकरार है। 1 नम्बर से पास होने वाले छात्रों की संख्या लगभग 3000 है और 6800 की लिस्ट पर कोर्ट में केस लंबित है। कैसे इसका समाधान निकलेगा ? सरकार द्वारा नए अभ्यर्थियों के लिए मेरिट लिस्ट कब जारी की जाएगी ? और कट ऑफ क्या रहेगी ? अभी तक ऐसी कोई सूचना हमें प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही PNP द्वारा कटऑफ जारी होगी हम आपको भर्ती की लेटेस्ट न्यूज़ द्वारा सूचित कर देंगे। 

BTC (D.el.Ed.) और B.ed. विवाद 

इस समय राजस्थान सरकार द्वारा बीएड को प्राइमरी में न शामिल करने और हाई कोर्ट द्वारा भी B.ed. को प्राथमिक में शामिल न करने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में बहस पूरी हो चुकी है। देश में NCTE द्वारा B.ed को प्राइमरी में शामिल कर दिया है किन्तु कुछ राज्यों में या तो बीएड बाहर है या फिर BTC/D.el.ed प्राथमिकता में है। मुद्दा यह है कि बीएड को प्राइमरी में शामिल किया जाना चाहिए या नहीं? इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो चुकी है और आर्डर रिज़र्व भी किया जा चुका है। उम्मीद करते हैं जल्द से जल्द फैसला आये और प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती हो।

आपकी राय में क्या बीएड को प्राथमिक में शामिल किया जाना सही है ? और यदि सही है तो BTC को बीएड के समतुल्य कर देना सही रहेगा या नहीं ? क्योंकि DELED सिर्फ प्राथमिक विद्यालयों के लिए मान्य है। ऐसा करने से सभी छात्रों की योग्यता का सही निर्धारण हो सकता है। आप अपना जवाब हमें कमेंट कर सकते हैं।

69000 शिक्षक भर्ती

69000 सहायक अध्यापक भर्ती, 4th आरक्षित एवं विशेष आरक्षण के नवीन चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी

UP इलेक्शन को देखते हुए योगी गवर्नमेंट ने OBC, SC की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश सरकार इस प्रकरण को बंद करना चाहती है। 69000 शिक्षक भर्ती की आरक्षित वर्ग की चौथी सूची जारी होने के बाद आगे की प्रक्रिया नहीं बड़ पायी है। जिसमे कई सारे कारण है। 6800 भर्ती लिस्ट मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है जिसका निर्णय अब कोर्ट के माध्यम से ही होगा। माननीय कोर्ट ने सरकार के उस फैसले पर स्टे लगा दिया है जिसमे सरकार ने OBC और SC को मिलने वाले आरक्षण में हुई गलती को मानते हुए 6800 पदों के लिए लिस्ट जारी कर दी थी।

कोर्ट ने कहा जब आपका मूल विज्ञापन 69000 सहायक अध्यापक भर्ती का है तो आप 6800 पदों पर भर्ती कैसे कर सकते हैं ? जबकि आपने पहले ही 69000 Bharti पूरी कर दी है। अब जब तक कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होगी तब तक भर्ती अधर में ही लटकी रहेगी। उन सभी समस्याओं को दूर करते हुए जल्द ही आगे की प्रक्रिया गतिमान की जाएगी। 69000 भर्ती से सम्बंधित लेटेस्ट जानकारी और कोर्ट अपडेट हम लगातार आप तक पहुंचाते रहेंगे।

6800 OBC SC List: Latest Update News Today :-

  • जल्द ही 6800 भर्ती प्रकरण की सुनवाई सबको देखने के लिए मिलेगी। अब उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द इस केस का निस्तारण हो और आगे नई शिक्षक भर्ती निकली जाए जिससे प्रदेश के युवा आस लगाए बैठे हैं, उनको शिक्षक बनने के मौका प्राप्त हो सके।
  • शिक्षा मंत्री ने आज 28-06-2022 को 6800 अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर अधिकारियों को दिए निर्देश।
  • शिक्षक भर्ती में 6800 पदों पर चयनित लगातार धरना दे रहे हैं और प्रतिदिन मंत्री, अधिकारियों को अपनी समस्या का समाधान करने के लिए विज्ञापन दे रहे हैं। आज माननीय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को इस प्रकरण से अवगत कराया गया है। उन्होंने धरना दे रहे 6800 चयनित अभ्यर्थियों को इस समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है।
  • 69000 शिक्षक भर्ती की विसंगतियों को दूर करने का फैसला सरकार पर उल्टा पड़ गया है क्योंकि इस तरह के फैसले का छात्रों ने विरोध किया है। और कहा है जब आपके द्वारा गड़बड़ी हुई है तो जो गलत तरीके से नियुक्ति ले चुकें हैं।आप उनको बाहर निकालिये, किन्तु सरकार ऐसे छात्रों को कतई परेशान नहीं करना चाहती है।
  • हाईकोर्ट में 12 जुलाई को 6800 भर्ती प्रकरण का केस सुनवाई के लिए लगा हुआ है।

  • 6800 भर्ती को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन चल रहा है। तमाम छात्र ईको गार्डन में धरना के लिए बैठे हुए हैं। आज मिली जानकारी के अनुसार माननीय स्वतंत्र देव सिंह मंत्री जी से कुछ छात्रों की मुलाक़ात हुई है। मंत्री जी ने अधिकारियों को 6800 शिक्षक भर्ती के लिए फ़ोन के माध्यम से निर्देशित किया है।
  • कोर्ट में ग्रीष्म कालीन अवकाश होने की वजह से अब 6800 भर्ती प्रकरण की सुनवाई जुलाई में होगी।
  • Latest Update:- 69000 सहायक अध्यापक भर्ती मामला अभी तक नहीं निपटा है। इसके लिए अभी 4th सूची के उम्मीदवार लगातार अपनी नियुक्ति के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कल उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ज्ञापन सौंपा और इस प्रकरण से उन्हें अवगत कराया।
  • 6800 अभ्यर्थियों का धरना लगातार जारी है। उन्होंने कल CM की जनसभा में 6800 पदों पर नियुक्ति देने के पोस्टर दिखाए।

69000 शिक्षक भर्ती मामला: आरक्षित 6800 अतिरिक्त पदों पर जारी शासनादेश पर जवाब तलब

उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित प्राथमिक विद्यालयों में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती मामले में एक बार फिर से बाद की स्थिति बन गई है। इसमें पहले से दाखिल याचिका पर अभी तक फैसला नहीं आया है कि फिर से एक याचिका दाखिल की गई है। यह याचिका प्रतीक मिश्रा की ओर से दाखिल की गई है जिस पर एकल पीठ के न्यायमूर्ति राजीव जोशी जी सुनवाई कर रहे हैं। ओबीसी वर्ग के 6800 पदों के विज्ञापन को चुनौती दी गई है। माननीय कोर्ट ने 6800 पदों के विज्ञापन के शासनादेश को चुनौती दी है और सरकार से जवाब तलब किया है।

हाई कोर्ट ने सरकार से 69000 भर्ती मामले से संबंधित सभी दिशा-निर्देश कोर्ट को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 69000 भर्ती में आरक्षण को लेकर हुए त्रुटियों को सरकार ने माना था और कहा था कि भर्ती में विसंगति तो हुई है किन्तु जो अभ्यर्थी नियुक्त हो चुके हैं उनको निकाला नहीं जा सकता। इसके बाद 5 जनवरी को सरकार ने 6800 पदों पर, जो 69000 में पद बच गए थे, OBC उम्मीदवारों की भर्ती करने का शासनादेश जारी कर दिया। जिस पर पहले से ही इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है और अब फिर से दूसरी याचिका दाखिल हो गयी है।

सरकार ने माना OBC आरक्षण में हुई विसंगति

याची के वकील ने कोर्ट में तर्क दिया है कि उत्तरप्रदेश सरकार ने 16 मई 2020 को 69000 सहायक अध्यापक भर्ती का विज्ञापन निकाला था। इसकी भर्ती प्रक्रिया भी पूर्ण हो गयी किन्तु OBC और जनरल कट ऑफ में अंतर न होने पर OBC अभ्यर्थियीं ने हंगामा और धरना देना चालू कर दिया जिसको बाद में सरकार ने माना कि आरक्षण को लेकर विसंगति हुई है। OBC के पदों पर जनरल वालों का चयन हो गया है। तब से इस यह भर्ती कोर्ट में चक्कर काट रही है। हाई कोर्ट ने कहा है कि भर्ती से सम्बंधित शासनादेश अगली सुनवाई पर पेश किया जाये नहीं तो 6 जुलाई की सुनवाई में प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा और मुख्य सचिव सहित सभी प्रतिपक्षी उपस्थित होने चाहिए। 

69000 शिक्षक भर्ती लेटेस्ट न्यूज़ 2022 

आज दिनांक 31/05/2022 को 6800 आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का SCERT निशातगंज, लखनऊ में धरना प्रदर्शन चल रहा है और दबाव बनाया जा रहा है कि 6800 पदों पर OBC और SC  को नियुक्ति प्रदान की जाए। जिससे आज 1 बजे सम्बंधित अधिकारियों की 6800 से सम्बंधित मीटिंग रखी गयी है। हो सकता है कि मीटिंग के बाद 6800 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पर कोई निर्णय लिया जाये। 

जैसा कि आपको अवगत है की 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगति हो जाने के कारण 6800 पदों पर आरक्षित एवं विशेष आरक्षण  की 4th लिस्ट जारी की गयी थी। यह लिस्ट OBC और SC के योग्य अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल जारी की गयी थी जिससे आरक्षण की विसंगति को दूर किया जा सके। यह लिस्ट 6 जनवरी को जारी हुई थी लेकिन अभी तक इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान नहीं की गयी है।हालांकि ये सूची माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेश से आयी थी और उनका सख्त आदेश था कि इन अभ्यर्थियों को तत्काल प्रभाव से नियुक्ति प्रदान की जाए। किन्तु सम्बंधित अधिकारियो के ढुलमुल और लापरवाह रवैये से इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिल पायी है।

6800 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट

परिवर्तन चौक हो या विधानसभा घेराव या SCERT से लेकर MDM कार्यालय तक 6800 पदों पर नियुक्त उम्मीदवारों की तरफ से विशाल धरना दिया जा रहा है किन्तु सरकार इस मुद्दे पर अब कोई एक्शन नहीं लेना चाह रही है। इलेक्शन को देखते हुए यह सूची जारी की गयी थी ताकि सरकार 69000 शिक्षक भर्ती के मुद्दे को ठंडा रख सके। यूपी चुनाव हुए बहुत समय हो चुका है और अभी तक कोई भी अधिकारी द्वारा धरना दे रहे उम्मीदवारों से नहीं मिला है। अब इस 6800 भर्ती का हल केवल कोर्ट के मध्यम से ही निकलने की उम्मीद की जा रही है।  

69000 की चौथी सूची आरक्षित और विशेष आरक्षण वर्ग के लिए जारी की गयी थी जिससे 69000 भर्ती में आरक्षण को लेकर हुयी विसंगति को दूर किया जा सके किन्तु यह फैसला सरकार को उल्टा पड़ गया। क्योंकि कट ऑफ पास अन्य योग्य उम्मीदवारों ने इसका विरोध किया है जिससे यह मामला हाई कोर्ट में जा पहुंचा। कोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए 6800 पदों पर होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक रोक तो नहीं लगाई है किन्तु इस भर्ती पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि आप 69000 से एक भी पद अतिरिक्त नहीं भर सकते। आपको इसके लिए नया विज्ञापन जारी करना होगा और सभी योग्य उम्मीदवारों को मौका दिया जाये। कोर्ट की इस टिप्पणी ने सरकार को झटका तो जरूर दिया होगा। 

6800 पदों पर नियुक्ति के लिए धरना प्रदर्शन

6800 लिस्ट में आने वाले उम्मीदवारों ने धरना देना प्रारम्भ कर दिया है और सरकार से जल्द नियुक्ति देने की मांग कर रहे हैं। इसी के चलते  दिनांक 30/05/2022 को OBC और SC अभ्यर्थियों द्वारा भारी संख्या बल में विधानसभा घेराव किया गया। सभी अभ्यर्थियो को परिवर्तन चौक से हटाकर इको गार्डन छोड़ दिया गया है। वहां से सभी अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल के आवास पर धरना स्टार्ट कर दिया है। 6800 आरक्षण की लिस्ट को जारी करने में अनुप्रिया जी का भी योगदान रहा है। इसीलिए अब 6800 पीड़ित अभ्यर्थी उनके आवास पर नियुक्ती की गुहार लगाने गए हैं। छात्रों द्वारा MDM कार्यालय का घेराव भी किया गया है। 

महत्वपूर्ण UPDATE

*#69000शिक्षकभर्ती_चौथी_काउन्सलिंग*-

*6800भर्ती_अभिलेख_विशेष*-

*अभिलेखसूची_काउंसलिंग_से_ज्वाइनिंग_तक👇👇*

  • काउंसलिंग फॉर्म संबंधित ज़िले से मिलेगा जिसे भरना होगा।
  • हाईस्कूल अंकपत्र ,प्रमाण पत्र छायाप्रति 10 सेट
  • इंटर अंकपत्र,प्रमाण पत्र छायाप्रति 10 सेट
  • स्नातक अंकपत्र सभी वर्ष की छायाप्रति 10 सेट
  • स्नातक डिग्री/ या प्रोविजनल डिग्री 10 सेट
  • बीटीसी /बीएड सभी सेमेस्टर की छायाप्रति 10 सेट
  • बीटीसी /बीएड डिग्री की छायाप्रति 10 सेट
  • टीईटी मार्कशीट छायाप्रति 10 सेट
  • बीएड कॉलेज की मान्यता की कॉपी ncte छायाप्रति 5 सेट
  • सहायक अध्यापक आवेदन फॉर्म छायाप्रति 6 सेट
  • ज़िला वरीयता फॉर्म छायाप्रति 6 सेट
  • सहायक अध्यापक परीक्षा रिजल्ट की छायाप्रति 5 सेट
  • चरित्र प्रमाण पत्र 2 राजपत्रित अधिकारी से अलग अलग और छायाप्रति 6 सेट (वैधता 6 माह निर्गत तिथि से)
  • डिमांड ड्राफ्ट कैटेगरी के अनुसार और छायाप्रति 5 सेट
  • मेडिकल सर्टिफिकेट नियुक्ति बाद उसी ज़िले के संबंधित सीएमओ ऑफिस से बनेगा।और उसकी छायाप्रति 5 सेट
  • आईडी आधार/पैन/वोटर में कोई एक और उसकी छायाप्रति 10 सेट
  • किसी संशोधन संबंधी शपथ पत्र उसकी छायाप्रति 5 सेट
  • 100 रुपए में स्टाम्प पर शपथ पत्र उसकी छायाप्रति 5 सेट( आवंटित ज़िले से बनवाए बेहतर होगा )
  • फोटो 10*
  • 2 सादे लिफाफे अलग अलग 30-30 रुपए के डाक टिकट के साथ ( नोट – डाक टिकट का मूल्य सम्बंधित जिले अनुसार बढ़/घट सकता है )
  • जाति प्रमाण पत्र छायाप्रति 10 सेट
  • निवास प्रमाण पत्र छायाप्रति 10 सेट

काउंसलिंग के बाद ज्वाइनिंग के समय प्राप्त होने वाले अभिलेख

  • ज्वाइनिंग लेटर और उसकी छायाप्रति 5 सेट
  • कार्यभार आख्या विद्यालय ग्रहण करने के बाद प्राप्त होगा और उसकी छायाप्रति 5 सेट

👉 नोट -10 सेट काउंसलिंग से लेकर ज्वाइनिंग तक उपयोगी।

69000 Teacher Vacancy, 6000 UP Teacher Vacancy Latest News

आज जारी होगी 6800 4th सूची 

अभी कुछ ही समय में 69000 की चौथी सूची लगभग 8500 पर जारी होगी जिसमे से 7000 के लगभग obc की सीट्स होगी तथा sc की 1500 के करीब पदों पर लिस्ट जारी होगी,! आप सभी नजरे जमाये रखिये कुछ ही देर में लिस्ट आप सभी के सामने होगी !

अभी ज्ञात सूत्रों से पता चला है कि आज शाम से पहले ही 6000 वंचित obc अभ्यर्थियों की लिस्ट सार्वजनिक की जाएगी! आप सभी कागजी दस्तावेज तैयार रखे क्युकी कल और परसो में यानि 4 जनवरी और 5 जनवरी को कॉउंसलिंग की डेट निश्चित है इसीलिए आपके पास समय कम है सभी कागज तैयार रखे और सभी जरुरी जानकारी इसी वेबसाइट पर दी जाएगी !

69000 शिक्षक भर्ती की आरक्षण विसंगति से वंचित रह गए अभ्यर्थियों की चयन सूची लगभग 6000 पदों पर आज जारी होगी! सूची आज 12 बजे के बाद किसी भी समय जारी होने की सम्भावनाये हैं!

आप सभी की लिस्ट इस साइट पर देर शाम में जारी की जाएगी – https://upbasiceduboard.gov.in/main.aspx

69,000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया की नई तिथियां जारी

यूपी में आरक्षित वर्ग के तहत 69,000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया की नई तिथियां जारी | डॉ. सतीश द्विवेदी ने बताया कि 28 दिसंबर को चयन सूची तैयार होने के बाद 29 दिसंबर तक सूची का परीक्षण किया जाएगा। 3 January को सूची राज्य सूचना केंद्र के वेबसाइट पर जारी की जाएगी। 4 से 5 जनवरी तक जिलों में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी और 6 जनवरी को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।शिक्षक भर्ती सम्बंधित सभी लटकी भर्तियों के अभ्यर्थियों का साथ देगी आप | 69,000 शिक्षक भर्ती मामला: योगी सरकार नए साल पर 23 हजार को देगी नियुक्ति-पत्र |

बहुत देरी के बाद, 69000 रिक्तियों के साथ यूपी सहायक शिक्षक चयन प्रक्रिया के लिए आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों की भर्ती के संबंध में नई तिथियां आ गई हैं।

UP Teacher Merit list 6000 new list from 69000 vacancy

6800 OBC, SC लिस्ट

करीब 6 महीने से 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी आरक्षण को लेकर आंदोलनरत थे। फिर योगी जी ने तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेते हुए अभ्यरथियो के प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर उनकी सारे बातें सुनी और उनकी समश्याओ को लेकर तुरंत संवधित अधिकारी और मंत्री जी को आदेशित किया की इनकी समश्याओ के तत्काल प्रभाव से निराकरण किया जाये। और जितनी भी सीट्स का नुक्सान है वो सीट्स इनको दी जाये। इसके पश्चात मंत्री जी ने डेट शीट जारी की 28 को लगभग 6000 OBC, SC लिस्ट बनकर तैयार की जाएगी और 29 को परिक्षण करके आज दिनांक 30/12/2022 को अपराह्न पब्लिश कर दी जाएगी।

69000 ghotala

69000 शिक्षक भर्ती के रिक्त 6696 पदों पर काउन्सलिंग हेतु जिलावार विज्ञप्तियां and Document List, Registration Form 6696 सहायक अध्यापकों के काउंसलिंग के समय लगने वाले निम्न डाक्यूमेंट्स, और इन सभी डाक्यूमेंट्स के 10-10 सेट करा कर रख लें। 

upbasiceduboard.gov.in 69000 up primary teacher 3rd cut off list district wise 2022. up primary teacher 3rd cut off list district wise 69000. district wise 69000 3rd merit list pdf. district wise 3rd merit list of up primary teacher. up primary teacher cut off list district wise 2022. 3rd merit list shikshak bharti district wise . 69000 merit list today. 69000 shikshak bharti merit list pdf.

6696 Merit List published. एनआईसी की ओर से पदों को भरने के लिए जिलावार आवंटन सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। कुल 6696 चयनितों की लिस्ट जारी हुई है। 

69000 Teacher 3rd Merit List 2022

दिल थाम कर बैठिए क्योंकि आप सभी 69000 अभ्यर्थियों के लिए कल 3rd लिस्ट का इंतज़ार समाप्त होने वाला है तो आप सभी डॉक्युमेंट्स तैयार कर लें नीचे दिए गए डॉक्युमेंट्स के अनुसार- नीचे दिया हुआ शपथ पत्र सभी के लिए अनिवार्य होगा । बाकी जिसकी त्रुटि होगी उससे सम्वन्धित शपथ पत्र 10 रुपए का बनेगा।

69000 merit list today  26 June 2022
69000 district wise merit list pdf Download Here
Merit List Number 3rd
Total Vacancy 5500+
Counselling Date 30 June 2022

69000 Teacher UP Bharti Counselling Details Information available Here

affidavit for 69000 shikshak vacancy नीचे दिया हुआ प्रपत्र हर जिले में मान्य होगा बस जिले का नाम अलग होगा। Counselling स्थल पर इस तरह की जमा डॉक्युमेंट्स की रशीद प्राप्त होगी जिसको सम्भालकर कर रखना होगी ताकि डॉक्युमेंट्स बापस लेने में आसानी रहे-

69000 3rd काउंसलिंग लिस्ट

उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69,000 शिक्षकों की भर्ती में खाली रह गए लगभग 7000 पदों पर चयन के लिए इसी माह काउंसलिंग कराने की तैयारी है। कोरोना महामारी के कारण इन पदों पर भर्ती के लिए काउंसिलिंग नहीं हो सकी थी। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कोरोना कर्फ्यू से छूट मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग सहायक अध्यापकों के इन रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारियों में जुट गया है।

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि लगभग 7000 खाली पदों को भरने के लिए जल्द काउंसिलिंग कराई जाएगी। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बताया कि इन रिक्त पदों पर भर्ती के लिए बेसिक शिक्षा विभाग नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) से सॉफ्टवेयर तैयार करा रहा है। यह काम लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब जल्द ही काउंसिलिंग की तारीखें घोषित की जाएंगी। काउंसिलिंग इसी माह कराने की योजना है।

5 तारीख के बाद कभी भी लिस्ट और GO आने के चांस है और 15 जून से councelling प्रस्तावित है। 69000 में 3rd सूची का इंतज़ार करने वाले बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 2.5 सालो से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का अब इंतज़ार समाप्त होने जा रहा है। विभाग में 3rd सूची को लेकर हलचल है कि इसी सप्ताह Councelling Schedule और चयन सूची जारी होने के पूरे चांस है। तो आप जरूरी दस्तावेज तैयार कर ले क्योंकि 15 जून से Councelling प्रस्तावित है।

 

Tags: 69000 शिक्षक भर्ती 3rd कॉउंसलिंग69000 शिक्षक भर्ती Latest Newsatrexam.upsdc.gov.inLatest News Todayupbasiceduboard.gov.inUpdateMarts
Previous Post

69000 शिक्षक भर्ती Latest News | Online Form at updeled.gov.in

Next Post

Panjab University Result 2023 [Out] | पंजाब यूनिवर्सिटी BA, B.Com., B.Sc., BCA 1, 3, 5 सेमेस्टर परिणाम देखें

Kaushal Kumar

Kaushal Kumar

मुझे लगता है कि सही तरह की जानकारी से एक आम आदमी का सशक्तिकरण हासिल किया जा सकता है। मुझे उम्मीद है कि एक दिन देश में ज्ञान का पारदर्शी लोकतंत्र जैसा होगा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

AKTU Result 2023 Odd सेमेस्टर | UPTU B.Tech, B.Pharma, MBA परिणाम देखें aktu.ac.in

May 22, 2023
छत्तीसगढ़

CG व्यापम पटवारी भर्ती 2023 छत्तीसगढ़ Jobs ऑनलाइन cgvyapam.choice.gov.in | cg vyapam.choice.gov.in 2023

May 22, 2023
उत्तर प्रदेश

यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2023 नाम खोजें और आवेदन fcs up gov in | FCS UP Ration Card List 2023 | NFSA की पात्रता सूची देखें

May 22, 2023
उत्तर प्रदेश

caneup.in | UP Ganna Payment 2023 | उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान ऑनलाइन देखें

May 22, 2023
उत्तर प्रदेश

मानव सम्पदा पोर्टल 2023 | Online Apply Leave, Login, Registration ehrms.upsdc.gov.in UP

May 22, 2023
उत्तर प्रदेश

UP Bhulekh 2023 | खसरा, खतौनी, भू-नक्शा ऑनलाइन देखें | यूपी भूलेख @upbhulekh.gov.in

March 20, 2023
उत्तर प्रदेश

69000 शिक्षक भर्ती Latest News | Online Form at updeled.gov.in

March 15, 2023
उत्तर प्रदेश

UP Scholarship Status 2022-23 | यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस कैसे देखें scholarship.up.gov.in

February 11, 2023
जॉब्स

UP Panchayat Sahayak Bharti 2023: उत्तर प्रदेश पंचायत सहायक भर्ती 3544 DEO Notification हुआ जारी, आवेदन करें @panchayatiraj.up.nic.in

February 11, 2023
Next Post

Panjab University Result 2023 [Out] | पंजाब यूनिवर्सिटी BA, B.Com., B.Sc., BCA 1, 3, 5 सेमेस्टर परिणाम देखें

UP Bhulekh 2023 | खसरा, खतौनी, भू-नक्शा ऑनलाइन देखें | यूपी भूलेख @upbhulekh.gov.in

Sarkari Result | Latest Sarkari Jobs, Admit Card and Results। सरकारी रिजल्ट देखें हिंदी में

Comments 1

  1. khushboo singh says:
    2 years ago

    30 june ko kounciling nahi kiya gaya

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एडमिशन

AMU School Admission 2023 | Check Admission Form, Last Date, Entrance Exam Date @amucontrollerexams.com

May 22, 2023

AMU School Admission 2023: इस लेख में हम बात करेंगे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) की। यह तो आप सभी जानते...

Read more
by Kaushal Kumar
7 Comments
एडमिशन

LPU- Lovely Professional University Admission 2023

May 22, 2023

LPU NEST 2023 Application Form is open now for 8th schedule. The examination is organised by the Lovely Professional University. एलपीयू एडमिशन 2023 (नई प्रक्रिया)...

Read more
by Kaushal Kumar
0 Comments
उत्तर प्रदेश

AKTU Result 2023 Odd सेमेस्टर | UPTU B.Tech, B.Pharma, MBA परिणाम देखें aktu.ac.in

May 22, 2023

AKTU Result 2023 Odd Semester @aktu.ac.in डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित है। यह...

Read more
by Kaushal Kumar
0 Comments
एडमिशन

AMU School Admission 2023 | Check Admission Form, Last Date, Entrance Exam Date @amucontrollerexams.com

May 22, 2023
एडमिशन

LPU- Lovely Professional University Admission 2023

May 22, 2023
उत्तर प्रदेश

AKTU Result 2023 Odd सेमेस्टर | UPTU B.Tech, B.Pharma, MBA परिणाम देखें aktu.ac.in

May 22, 2023
छत्तीसगढ़

CG व्यापम पटवारी भर्ती 2023 छत्तीसगढ़ Jobs ऑनलाइन cgvyapam.choice.gov.in | cg vyapam.choice.gov.in 2023

May 22, 2023
केंद्रीय योजनाएं

Deepavali Kitni Tarikh Ki Hai 2023 में ? 12 नवम्बर को दिवाली है।

May 22, 2023
बिहार

बिहार सरकार कैलेंडर 2023 PDF Download | Bihar Sarkar Calendar 2023 अवकाश लिस्ट देखें

May 22, 2023
उत्तर प्रदेश

यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2023 नाम खोजें और आवेदन fcs up gov in | FCS UP Ration Card List 2023 | NFSA की पात्रता सूची देखें

May 22, 2023
मध्य प्रदेश

DAVV Result 2023 (Out) BA, B.Sc, B.Com Exam Regular/Private Student Part 1, 2, 3,

May 22, 2023
टाइम टेबल

MDU Date Sheet BA BSC BCom B.Ed 2023 DDE Exam Date Re-appear @ www.mdu.ac.in

May 22, 2023
दिल्ली

DU SOL परिणाम 2023 (जारी) BA, B.Sc., B.Com। कार्यक्रम भाग 1, 2, 3 परिणाम

May 22, 2023

AMU School Admission 2023 | Check Admission Form, Last Date, Entrance Exam Date @amucontrollerexams.com

by Kaushal Kumar
May 22, 2023
7

AMU School Admission 2023: इस लेख में हम बात करेंगे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) की। यह तो आप सभी जानते...

Read more

LPU- Lovely Professional University Admission 2023

by Kaushal Kumar
May 22, 2023
0

LPU NEST 2023 Application Form is open now for 8th schedule. The examination is organised by the Lovely Professional University. एलपीयू एडमिशन 2023 (नई प्रक्रिया)...

Read more

AKTU Result 2023 Odd सेमेस्टर | UPTU B.Tech, B.Pharma, MBA परिणाम देखें aktu.ac.in

by Kaushal Kumar
May 22, 2023
0

AKTU Result 2023 Odd Semester @aktu.ac.in डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित है। यह...

Read more

CG व्यापम पटवारी भर्ती 2023 छत्तीसगढ़ Jobs ऑनलाइन cgvyapam.choice.gov.in | cg vyapam.choice.gov.in 2023

by Kaushal Kumar
May 22, 2023
1

cgvyapam patwari bharti 2023: नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों को अपनी योग्यता अनुसार सभी जगह आवेदन करने चाहिए। पटवारी...

Read more

Deepavali Kitni Tarikh Ki Hai 2023 में ? 12 नवम्बर को दिवाली है।

by Kaushal Kumar
May 22, 2023
0

2023 Mein Deepawali Kitni Tarikh Ki Hai ? दिवाली कितनी तारीख को है? 2023 में दीपावली कब है? दिवाली कब...

Read more

बिहार सरकार कैलेंडर 2023 PDF Download | Bihar Sarkar Calendar 2023 अवकाश लिस्ट देखें

by Kaushal Kumar
May 22, 2023
2

Bihar Sarkar Calendar 2023 हर वर्ष प्रत्येक राज्य द्वारा अपना कैलंडर जारी किया जाता है जिसमें सरकारी कर्मचारियों को मिलने...

Read more

यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2023 नाम खोजें और आवेदन fcs up gov in | FCS UP Ration Card List 2023 | NFSA की पात्रता सूची देखें

by Kaushal Kumar
May 22, 2023
58

FCS UP GOV IN :- भारत की राज्य सरकारें Ration Card नाम का एक सरकारी दस्तावेज जारी करती हैं, जिसे...

Read more

Shala Darpan 2023 | Shala Darpan Login कैसे करें ? @Rajshaladarpan.nic.in | शाला दर्पण राजस्थान पोर्टल

February 11, 2023

Get Informations About the UPPSC Cut Off, Eligibility Criteria, Salary and Preparation Tips

February 2, 2023 - Updated on February 15, 2023

फ्री जॉब अलर्ट हिंदी में 2023: Get Notifications of Latest Freejobalert

January 21, 2023

GSSSB Supervisor Instructor Result 2023 gsssb.gujarat.gov.in Merit List, Cut Off Marks,

January 23, 2023

Annamalai University Hall Ticket 2023 Regular (On Campus) Distance Education Admit Card

January 23, 2023

सुमन योजना पंजीकरण ऑनलाइन 2023 प्रधानमंत्री सुरक्षा मैत्रीवा अभिज्ञान ऑनलाइन आवेदन

January 19, 2023

AMU School Admission 2023 | Check Admission Form, Last Date, Entrance Exam Date @amucontrollerexams.com

May 22, 2023

LPU- Lovely Professional University Admission 2023

May 22, 2023

AKTU Result 2023 Odd सेमेस्टर | UPTU B.Tech, B.Pharma, MBA परिणाम देखें aktu.ac.in

May 22, 2023

CG व्यापम पटवारी भर्ती 2023 छत्तीसगढ़ Jobs ऑनलाइन cgvyapam.choice.gov.in | cg vyapam.choice.gov.in 2023

May 22, 2023

Deepavali Kitni Tarikh Ki Hai 2023 में ? 12 नवम्बर को दिवाली है।

May 22, 2023

बिहार सरकार कैलेंडर 2023 PDF Download | Bihar Sarkar Calendar 2023 अवकाश लिस्ट देखें

May 22, 2023

69000 शिक्षक भर्ती का कोर्ट ऑर्डर जारी, 90-97 की जीत हुई। शिक्षक भर्ती कट आफ मामले का आदेश : Live News Update

May 6, 2020

69000 Sahayak Adhyapak Bharti संशोधित आंसर Key उत्तर कुंजी, OMR रिस्पॉन्स शीट्स atrexam.upsdc.gov.in

November 9, 2021

GSEB 10th Result 2022 Declared @gseb.org Gujarat Board SSC Results 2022 Check Here

June 7, 2022

बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2022 | BSEB Matric Result @biharboardonline.bihar.gov.in

June 9, 2022

UK Board 10th & 12th Result 2022 Declared @ubse.uk.gov.in | उत्तराखंड बोर्ड परिणाम 2022 देखें

June 13, 2022
  • Contact Us
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2023 jobalertinhindi.com

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2023 jobalertinhindi.com