Jobalertinhindi
जॉब अलर्ट इन हिंदी 

jobalertinhindi.com

  • सरकारी रिजल्ट
  • सरकारी योजनाएं
    • केंद्रीय योजनाएं
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • जॉब्स
  • एडमिट कार्ड
  • रिजल्ट
  • एडमिशन
  • स्कालरशिप
  • करंट अफेयर्सNew
  • ताज़ा खबरNew
No Result
View All Result
  • सरकारी रिजल्ट
  • सरकारी योजनाएं
    • केंद्रीय योजनाएं
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
  • जॉब्स
  • एडमिट कार्ड
  • रिजल्ट
  • एडमिशन
  • स्कालरशिप
  • करंट अफेयर्सNew
  • ताज़ा खबरNew
No Result
View All Result
Jobalertinhindi
No Result
View All Result
  • सरकारी रिजल्ट
  • सरकारी योजनाएं
  • जॉब्स
  • एडमिट कार्ड
  • रिजल्ट
  • एडमिशन
  • स्कालरशिप
  • करंट अफेयर्स
  • ताज़ा खबर

मानव सम्पदा पोर्टल 2023 | Online Apply Leave, Login, Registration ehrms.upsdc.gov.in UP

Manav Sampada Portal के माध्यम से शिक्षण तथा गैर शिक्षण कर्मचारी (सरकारी) ऑनलाइन अवकाश कैसे लें ? UP eHRMS Login, Leave Status, Fact Sheet, Government Orders etc. पोर्टल से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है।

Kaushal Kumar by Kaushal Kumar
May 22, 2023
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 19 mins read
A A
1

मानव संपदा पोर्टल छुट्टी करने के लिए वेबसाइट या पोर्टल नहीं है, लेकिन यदि आप मानव संसाधन और कर्मचारी के सम्बंध में जानकारी चाहते हैं तो आप विभिन्न सरकारी विभागों या निजी संगठनों के मानव संसाधन पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। ehrms.upsdc.gov.in UP Login| Manav Sampada पर अवकाश के लिए आवेदन कैसे करें ? यहां इस ब्लॉग में हम आपको Manav Sampada UP से सम्बंधित सभी सुविधाओं के बारे में बतायेंगे जो इस पोर्टल पर यूपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए उपलब्ध हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा MHRD (MINISTRY OF HUMAN RESOURCE DEVELOPMENT) के सहयोग से Manav Sampada Portal को विकसित किया गया है। सरकार का मुख्य उद्देश्य डिजिटिलीकरण पर है। यूपी के सरकारी कर्मचारियों (शिक्षण तथा गैर शिक्षण कर्मचारी) के लिए एक मंच (Manav Sampada) पर जैसे- निगरानी, ​​​​योजना, भर्ती, पोस्टिंग, पदोन्नति, स्थानांतरण, सेवा इतिहास आदि अधिक से अधिक सुविधाओं का लाभ देने का प्रयास किया गया है।

इस लेख में हम आपको मानव सम्पदा पोर्टल (HRMS) पर ऑनलाइन छुट्टी के लिए आवेदन कैसे करें ? प्रमोशन के लिए क्या करना होगा ? ट्रांसफर प्रक्रिया क्या है ? तथा E-Service Book Download आदि के बारे में बारीकी से बताएंगे ।ehrms.upsdc.gov.in UP के द्वारा Manav Sampada UP Portal से बेसिक शिक्षा विभाग तथा अन्य सरकारी विभाग में ऑनलाइन छुट्टी के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं। साथ ही Government Orders कैसे देखेंगे और Online Leave Status को देखने की क्या क्या Proccess हैं ? इन सबकी जानकारी इस आर्टिकल में आपको मिलेगी। इसलिए अंत तक इस आर्टिकल को पढ़ें। 

RelatedPosts

AKTU Result 2023 Odd सेमेस्टर | UPTU B.Tech, B.Pharma, MBA परिणाम देखें aktu.ac.in

May 22, 2023

यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2023 नाम खोजें और आवेदन fcs up gov in | FCS UP Ration Card List 2023 | NFSA की पात्रता सूची देखें

May 22, 2023

caneup.in | UP Ganna Payment 2023 | उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान ऑनलाइन देखें

May 22, 2023

UP Bhulekh 2023 | खसरा, खतौनी, भू-नक्शा ऑनलाइन देखें | यूपी भूलेख @upbhulekh.gov.in

March 20, 2023

To login to Manav Sampada for leave application, go to Manav Sampada Uttar Pradesh eHRMS login by visiting http://ehrms.upsdc.gov.in and clicking on eHRMS login.

manav sampada up portal ka home page ka photo pr uplabdh list
Manav Sampada

यदि आप यूपी के एक सरकारी कार्मिक हैं और आपको UP Manav Sampada पर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेना है तो पहले इसके बारे में आपको जानकारी होना आवश्यक है। इसलिए आज हम मानव संपदा पर ऑनलाइन छुट्टी, इसके लाभ और उद्देश्य, m-Sthapana Application कैसे डाउनलोड करें आदि के बारे में विस्तार से बताएंगे। इस पोर्टल के द्वारा आप घर बैठे Manav Sampada UP Basic Education के लिए छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते हैं। कृपया इस लेख को अंत तक पढ़ें।

Manav Sampada

ehrms.upsdc.gov.in पर राज्य कार्मिकों के लिए उपलब्ध सर्विस की लिस्ट नीचे दी गयी है। मानव सम्पदा पोर्टल उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बहुत ही सुविधा जनक है। इसे बहुत ही आसानी के साथ उपयोग कर सकते हैं। अब किसी को अवकाश के लिए ऑफिस या कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे क्योंकि अब सभी कार्य UP Manav Sampada पर ऑनलाइन ही पूरे किये जा रहे हैं। इससे न सिर्फ समय की बचत हो रही है बल्कि कर्मचारियों का डेटा ऑनलाइन होने से फर्जीबाड़े में भी कमी देखने को मिल रही है। Manav Sampada पोर्टल से ऑनलाइन छुट्टी लेना बहुत ही आसान हो गया है। राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों का शैक्षिक डाटा मानव सम्पदा पर ऑनलाइन रजिस्टर करना अनिवार्य है।

इस पोर्टल के माध्यम से UP में बेसिक एजुकेशन विभाग में कार्य करने वाले कर्मचारी भी ऑनलाइन छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूपी सरकार मानव संपदा पोर्टल नाम की एक योजना लेकर आई है जो वास्तव में कर्मचारियों के लिए एक एचआरएमएस पोर्टल है। इस योजना के तहत कर्मचारी इस पोर्टल के माध्यम से छुट्टी की पेशकश कर सकता है। इस पोर्टल के द्वारा सरकारी कर्मचारी अवकाश के लिए Apply कर सकते हैं। इसके माध्यम से आपको विभागीय कार्यालय से सीधे आदेश मिलते हैं। मानव संपदा पोर्टल पर आप छुट्टी के लिए आवेदन करते हैं तब सम्बंधित अधिकारी द्वारा SMS के माध्यम से जल्द ही आपको जवाब मिल जाता है कि आपको अवकाश मिलेगा या नहीं। फिर भी अधिकतर सभी को जरुरत के अनुरूप छुट्टी मिल जाती हैं।

UP eHRMS Manav Sampada

UP Manav Sampada Portal, eHRMS पर जो मुख्य कार्य (main features) हैं उनकी लिस्ट देखें-

  • Payslip
  • Data security
  • Performance appraisal,
  • Excel import,
  • Multi-country,
  • Time off requests,
  • Training management,
  • Attendance management
  • Document management

मानव संपदा पोर्टल 2023 एक नजर में-

हम आपको संक्षिप्त रूप में मानव सम्पदा के बारे में बता रहे हैं कि यह पोर्टल किसके द्वारा बनाया गया? इसको बनाने का उद्देश्य क्या है? और किन कर्मचारियों को यहाँ ऑनलाइन अवकाश प्राप्त होगा आदि।

श्रेणी उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाएं
नाम Manav Sampada / मानव सम्पदा / eHRMS UP
किसके द्वारा लॉन्च किया गया उत्तर प्रदेश सरकार
किसके माध्यम से बनाया गया MINISTRY OF HUMAN RESOURCE DEVELOPMENT
साल 2023
लाभकर्ता उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारी (शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी)
आवेदन पत्र का माध्यम ऑनलाइन (Online)
उद्देश्य कर्मचारियों को ऑनलाइन छुट्टी तथा अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना
लाभ घर बैठे अवकाश प्राप्त करना
आधिकारिक वेबसाइट www.ehrms.upsdc.gov.in

मानव संपदा UP समस्या समाधान ehrms.upsdc.gov.in UP Login

कभी कभी login करते समय पोर्टल पर थोड़ी बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। ऐसे ही अब सम्पदा पोर्टल ehrms.upsdc.gov.in पर छुट्टी लेने में दिक्कत हो रही है। आपको कभी कभी छुट्टी के लिए आवेदन करने पर Error आ रहा होगा। मानव सम्पदा का सर्वर डाउन होने के चलते उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से छुट्टी लेने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

कुछ समय से मानव संपदा पोर्टल पर कभी लॉग इन करने की समस्या आ रही है तो कभी उपस्थिति न लगने की। अभी कुछ दिनों से UP eHRMS पर लॉग इन भी नहीं हो पा रहा है। पूरी वेबसाइट क्रैश सी हो चुकी है। राज्य के कर्मचारी यूपी मानव संपदा की आधिकारिक वेबसाइट ehrms.upsdc.gov.in को ओपन नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि अभी साईट पर Maintenance का काम चल रहा है। पोर्टल पर Attendance की प्रक्रिया लॉक न होने के कारण राज्य कर्मचारियों के वेतन पर असर पड़ सकता है। हो सकता है उनके वेतन में देरी हो जाये। क्योंकि जब तक उपस्थिति सत्यापन का कार्य पूरा नहीं होता है तब तक किसी सरकारी कर्मचारी को वेतन प्राप्त नहीं होता है।

मानव संपदा पोर्टल (Manav Sampada Portal) पर आकस्मिक अवकाश लेने में राज्य कर्मियों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसका समाधान हम आपको बताने जा रहे हैं –

जब तक Manav Sampada का सर्वर डाउन रहता है या उस पर Login की समस्या आती है तो अध्यापकों को अवकाश लेने के लिए दूसरा विकल्प उपलब्ध कराया गया है। अब जिन शिक्षकों को आकस्मिक अवकाश लेना है वह खंड शिक्षा अधिकारी को व्हाट्सअप ग्रुप में आवेदन करेंगे जिसे खंड शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी के व्हाट्सप्प ग्रुप में अग्रेसित कर देंगे। फिर इस तरह से व्हाट्सप्प के माध्यम से आपको ऑनलाइन छुट्टी मिल जाएगी। जब मानव सम्पदा पोर्टल का सर्वर सही हो जायेगा तब आपका छुट्टी या अन्य कार्य का रिकॉर्ड पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कर दिया जायेगा।

मानव संपदा पोर्टल पर कुछ बदलाव किए गए हैं जिस कारण सभी राज्य कर्मियों को संपदा पोर्टल पर लॉगिन करने में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जैसे जब कोई लॉगिन करता है तब स्क्रीन पर लिखकर आ रहा है कि Your connection is not private तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसके नीचे Advanced लिखकर आता होगा जिस पर आप क्लिक करें।आपका Manav Sampada Portal पहले की तरह खुल जाएगा। इसके बाद आप लॉगिन कर सकते हैं। यदि एडवांस पर क्लिक करने के बाद पोर्टल ओपन नहीं हो रहा है तो वह Hide Advanced के ऊपर “Proceed” पर क्लिक करके आप मानव संपदा पोर्टल को लॉगिन कर सकते हैं। इस तरह आप Manav Sampada UP Log in करने के बाद आकस्मिक अवकाश ले सकते हैं।

UP Manav Sampada

जरुरी सूचना : बेसिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश के अंतर्गत संचालित होने वाले सहायता प्राप्त और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जितने भी शिक्षक और अन्य शिक्षणेतर कर्मी कार्यरत हैं, उन सभी का डाटा/अभिलेखों को उत्तर प्रदेश के Manav Samapda Portal पर अपलोड करना अनिवार्य है। इसके लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने सभी BSA को आदेश दिया है कि सभी कर्मचारियों के दस्तावेजों को समय से सत्यापन कराया जाये।

जबसे उत्तर प्रदेश में Manav Sampada आया है तब से कोई भी बेसिक शिक्षा विभाग मे फर्जी तरीके से नौकरी नही प्राप्त कर सकता है। इस पोर्टल पर आपको शैक्षिक अर्हता के सभी डॉक्युमेंट्स अपलोड करने होते है जिससे अब बेसिक शिक्षा विभाग में पारदर्शिता का ध्यान पूर्ण रूप से रखा जा सकता है। मानव सम्पदा पर कर्मचारियों की पूरी जानकारी रहती है यदि कोई फर्जी दस्तावेज या जानकारी देता है तो वह यहाँ पर वेरिफिकेशन के समय पकड़ में आ सकता है। अन्य समस्त महत्वपूर्ण जानकारी नीचे पूरे लेख में दी गयी गयी है-

ऑनलाइन सुविधाएँ मिलने के कारण समय की बहुत बचत हो रही है और सबसे बड़ा फायदा हमें किसी दफ्तर के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ते। Manav Sampada Portal पर Documents कैसे अपलोड करें? मानव सम्पदा पर Registration कैसे करें? ehrms.upsdc.gov.in पर अवकाश को कैसे ले ? जैसे सवाल आपके दिमाग में घूमते होंगे। आपको आपके हर सवाल का जवाब इस पेज पर मिलेगा। इसके लिए आपको पूरा आर्टिकल पढ़ना होगा।

ehrms.upsdc.gov.in Manav Sampada UP

eHRMS UP की शुरुआत राज्य मुख्यालय के द्वारा, उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने सभी विभागों में की है। Manav Sampada UP Portal के द्वारा शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी अवकाश के लिए ऑनलाइन माध्यम ehrms.upsdc.gov.in Manav Sampada Portal से आवेदन कर सकते है। यूपी राज्य सरकार ने एमएचआरडी (MHRD) की मदद से एक ऑनलाइन एचआरएमएस (HRMS) प्रबंधन प्रणाली शुरू की है जिससे मानव सम्पदा की सहायता से अब सभी सरकारी विभागों की सभी सेवा पुस्तिकाओं का प्रबंधन किया जाएगा। 

मानव सम्पदा का उपयोग विभिन्न प्रकार से किया जा सकता है जैसे किसी को अपना ट्रांसफर करवाना है, भर्ती देखनी है, प्रमोशन के लिए आदि। से राज्य कार्मिकों पर निगरानी भी रखी जा सकती है। कार्मिक प्रबंधन गतिविधियों के लिए एक सामान्य एप्लिकेशन टूल है, जिसे एनआईसी यूपी स्टेट सेंटर द्वारा विकसित, रखरखाव और होस्ट किया गया है। इस पोर्टल के प्रयोग से सभी कार्मिकों को समय की बहुत बचत हो रही है। कहीं आने जाने का झंझट भी नहीं है। बस अपने फ़ोन में मानव सम्पदा एप्लीकेशन डाउनलोड कीजिये और सरकार द्वारा दी जा रही सभी सुविधाओं का लाभ उठाइये।

सरकारी विभागों के उपयोग के लिए http://ehrms.upsdc.gov.in पर उपलब्ध है।

मानव सम्पदा में कर्मचारी पंजीकरण फॉर्म कैसे डाउनलोड करें

UP Manav Sampada पोर्टल पर प्रत्येक गवर्नमेंट कर्मचारी का रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है। जब तक आप UP eHRMS पर पंजीकरण नहीं करेंगे तब तक कोई भी कर्मचारी मानव सम्पदा पर Login नहीं कर सकता और न ही किसी सुविधा का लाभ ले सकता है। पोर्टल पर पंजीकृत होने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म की आवश्यकता होगी जो आपको उत्तर प्रदेश मानव सम्पदा की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त हो जायेगा। हम आपको डायरेक्ट लिंक भी देंगे जिस पर क्लिक करके मानव सम्पदा पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करके रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करें-

  • सबसे पहले EHRMS UP की आधिकारिक वेबसाइट को अपने गूगल क्रोम में ओपन करें।
  • इसके बाद मानव सम्पदा होम पेज ओपन हो जायेगा।
  • होम पेज पर आपको महत्वपूर्ण लिंक में फॉर्म्स/नोटिस का ऑप्शन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपको FORMS और NOTICE की पीडीऍफ़ लिस्ट दिखेंगी।
  • इसी लिस्ट में आपको Manav Sampada में कर्मचारी पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड करें दिखेगा जिस पर क्लिक करके आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें।

मानव संपदा में कर्मचारी पंजीकरण फार्म Download– Click Here

Manav Sampada ehrms.upsdc.gov.in UP Login करें

अगर आप UP eHRMS के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश लेने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले आपको मानव सम्पदा पोर्टल पर लॉगिन करना आवश्यक है। यदि आपको नहीं पता कि पोर्टल पर eHRMS login कैसे करते हैं तो इस लेख के माध्यम से हम आपको बतायेंगे कि कैसे आप ऑनलाइन छुट्टी लेने के लिए। पर कैसे लॉग इन कर सकते हैं । इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो निम्न हैं-

  • सबसे पहले आपको मानव सम्पदा की आधिकारिक वेबसाइट www.ehrms.upsdc.gov.in को अपने Google Chrome ब्राउज़र में ओपन करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने पोर्टल का होम पेज प्रदर्शित होगा जहाँ पर आपको eHRMS UP Login वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने User Login Form खुल जायेगा जहाँ आपसे आपका Department, User ID, Password तथा कैप्चा कोड भरने को कहा जायेगा।
  • जब आप सभी जानकारी भर देंगे उसके बाद आपको लॉगिन वाले आप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक कने के बाद आप मानव संपदा पोर्टल उत्तर प्रदेश पर लॉग इन हो जायेंगे।
  • eHRMS Login हो जाने के बाद आप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते हैं, अपनी उपस्थिति लॉक कर सकते हैं।

मानव संपदा पोर्टल eHRMS UP पर उपलब्ध सुविधाएँ

राज्य कार्मिकों के लिए Manav Sampada बहुत ही अच्छा पोर्टल है जिसकी मदद से सभी कार्य आसानी से हो जाते हैं और कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाएँ की जानकारी भी समय पर प्राप्त हो जाती है। उत्तर प्रदेश के इस eHRMS UP पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पे स्लिप, छुट्टी, ट्रेनिंग का समय, ऑनलाइन ट्रान्सफर जैसी सुविधाएं मिलती हैं। मानव संपदा पोर्टल पर राज्य कर्मचारियों को एक नहीं बल्कि बहुत सी सुविधाओं का लाभ मिलता है, जिसमे से हम कुछ सुविधाओं के नाम बता रहे हैं –

  1. ऑनलाइन स्थानान्तरण
  2. ऑनलाइन पेंशन
  3. ऑनलाइन छुट्टी
  4. ऑनलाइन पेंशन  
  5. प्रपत्र और समाचार आधिकारिक भाषा में देखे जा सकते हैं
  6. ऑनलाइन जुड़ें और दूसरों की मदद करें
  7. इंटरनेट पर प्रचार
  8. डीपीसीसंयुक्त आदेश और राहत प्रदान करना
  9. सेवा पुस्तिका प्रारूप 12 रूपों में मानकीकृत
  10. ऑनलाइन शिकायत
  11. ऑनलाइन प्रमोशन 
  12. ज्वाइनिंग और रिलीविंग आर्डर 
  13. विभागीय अधिकारियों से ऑनलाइन पूछताछ
  14. API के माध्यम से Self Registration
  15. Multilingual SSRS
  16. ऑनलाइन रिक्ति/भर्ती
  17. DSS के लिए डैशबोर्ड
  18. Dynamic सेवाएं
  19. ऑनलाइन टूर
  20. Online ACR आदि।

Manav Sampada Portal Registration 

बेसिक शिक्षा परिषद (बेसिक शिक्षा विभाग) की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अब प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, प्रधानाध्यापक, शिक्षा मित्र, और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को अपनी छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी अवकाश लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो वह Manav Sampada UP पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सभी सुविधाओं का एक जगह समाधान का कार्य इस पोर्टल द्वारा हो जाता है।

सबसे पहले आपके लिए बता दें कि कोई भी व्यक्ति मानव सम्पदा का लाभ नहीं ले सकता है। Manav Sampada पर उपलब्ध सुविधाओं और सर्विस बुक का लाभ वही व्यक्ति उठा सकते हैं जो उत्तर प्रदेश राज्य के सरकारी कर्मचारी हैं। इस समय 80 से अधिक विभागों के सरकारी कर्मचारी ऑनलाइन छुट्टी, आवेदन, स्थानांतरण तथा ऑनलाइन शिकायत आदि सेवाओं का लाभ ले रहे हैं।

शिक्षक की छुट्टी UP मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने के बाद ही दी जाएगी। आप निम्न ऑनलाइन अवकाश Manav Sampada Login UP के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं-

  • चाइल्ड केयर लीव (C.C.L.)
  • मातृत्व अवकाश
  • गर्भपात की छुट्टी
  • आकस्मिक अवकाश (C.L.)
  • मेडिकल लीव (M.L.)
  • कैजुअल लीव
  • स्पेशल लीव

मानव सम्पदा पोर्टल के लिए पात्रता (Eligibility)

  • इस पोर्टल का उपयोग केवल राज्य के सरकारी कर्मचारी ही कर सकते हैं। अन्य कोई भी इसका लाभ नहीं ले सकता। परन्तु Manav Sampada का लाभ वही सरकारी कर्मचारी ले सकते हैं जो सम्बंधित विभाग द्वारा पोर्टल पर पंजीकृत हैं। आप स्वयं Ehrms UP पर रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते हैं।
  • आपको उत्तर प्रदेश राज्य का सरकारी कर्मचारी होना आवश्यक है।
  • आवेदन करने से पहले आवेदक विभाग द्वारा साइट पर पंजीकृत होना आवश्यक है। यदि आपने विभाग द्वारा पंजीकरण नहीं करवाया है तो आप यूपी मानव सम्पदा पर छुट्टी के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे और न ही पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।

मानव संपदा ehrms.upsdc.gov.in UP ऑनलाइन अवकाश कैसे लें ?

इस पैराग्राफ में आपको Manav Sampada पर ऑनलाइन छुट्टी कैसे लें ? अथवा UP eHRMS (मानव सम्पदा) पर अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करेंगे ? आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताएंगे। ऑनलाइन छुट्टी हेतु आवेदन के लिए यह अनिवार्य है कि सेवा पुस्तिका के आधार पर आपके अवशेष समस्त प्रकार के अवकाश यथा प्रयूति अवकाश, बाल्य देखभाल अवकाश, चिकित्सा अवकाश, आकस्मिक अवकाश आदि मानव संपदा पोर्टल पर आपके सेवा विवरण में आवेदन के पूर्व दर्ज हों। मानव सम्पदा पोर्टल पर छुट्टी लेने की प्रक्रिया बहुत सरल है। आपको बस हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स का पालन करना होगा। यहाँ हम UP Manav Sampada पोर्टल पर Online Leave कैसे लें, के बारे में  बता रहें हैं-

ehrms upsdc gov in UP Leave Application –

उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा संचालित UP Manav Sampada Portal के माध्यम से ऑनलाइन Leave लेना बहुत ही आसान है। आपको eHRMS Login करके Online Leave लेने के लिए Application देनी होगी जिसके बाद ऑनलाइन ही आपकी एप्लीकेशन स्वीकार की जाएगी और छुट्टी मंजूर कर दी जाएगी। आपको कहीं भी आने जाने की जरुरत नहीं होगी। आपको बस अपने मोबाइल में मानव संपदा पोर्टल ehrms upsdc gov in या इसकी m-Sthapana एप्लीकेशन को ओपन करना है और नीचे बताये गये चरणों का आपको पालन करना है।

  • सबसे पहले आपको Manav Sampada पोर्टल उत्तर प्रदेश की वेबसाइट ehrms.upsdc.gov.in पर जाना होगा।
manav sampada home page ka photo
  • होम पेज पर आने के बाद आपको eHRMS Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा जो मुख्य पेज पर दाहिनी साइड में ऊपर उपलब्ध है।
  • क्लिक करने के बाद आपको नीचे दिखाई गयी स्क्रीन प्रदर्शित होगी।
  • Department/Head Quarter में Directorate of Basic Education सेलेक्ट करें।
  • User ID में अपना मानव संपदा का कोड भरें। Password में अपने नाम के प्रथम तीन अक्षर (अंग्रेजी के कैपिटल लेटर में) तथा जन्म तिथि का वर्ष भरे। उदाहरण के लिए यदि मेरा नाम Sunil Kumar है तथा मेरी जन्म तिथि 01.01.1988 है, तो मेरा पासवर्ड SUN1988 होगा।
  • पासवर्ड डालने के बाद कैप्चा टेक्स्ट भरें, कैप्चा टेक्स्ट भरते समय छोटे बड़े अक्षरों का विशेष ध्यान रखें।
  • लॉगिन बटन को दबाने के बाद निम्न फार्म खुलेगा, यह पेज आपको एक OTP Validate करने के लिए कहेगा। यह OTP आपके मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर आपको प्राप्त होगा। प्रत्येक बार जब भी आप लॉगिन करने जायेंगे आपको OTP Validate करना होगा।
  • प्रथम बार लॉगिन करने पर आपको पासवर्ड बदलने के लिए पेज पर भेजा जायेगा।
  • पासवर्ड चेन्‍ज करने के बाद पुनः मुख्य पेज पर जाकर Login करें।

eHRMS Login करने के बाद निम्न स्क्रीन प्रदर्शित होगी- 

यहाँ आपको पोर्टल पर ऑनलाइन छुट्टी लेने के लिए आवेदन फॉर्म भरना होगा।

  • सामने दिख रही स्क्रीन में आप Select Reporting Officer पर Click करें।
  • निम्न फॉर्म प्रदर्शित होगा।
  • Online Service में Leave सेलेक्ट करें।
  • Office में सम्बन्धित विकास खण्ड के BEO, जिसमें साथ में विकास खण्ड का नाम भी होगा, को सेलेक्ट करें क्योंकि आपके Reporting Officer केवल BEO ही होंगे।
  • Designation में Block Education Officer सेलेक्ट करें। (यदि आपके खण्ड शिक्षा अधिकारी के पास आपके विकास खण्ड का अतिरिक्त प्रभार है तो खण्ड शिक्षा अधिकारी को मूल विकास खण्ड में रजिस्टर किया गया है। ऐसी स्थिति में मूल विकास खण्ड से रिपोर्टिंग आफिसर सेलेक्ट करें। आपका अवकाश आवेदन उनके पास पुहुँच जायेगा)।
  • Reporting Officer में सम्बन्धित बी0ई0ओ0 का नाम दिखाई देगा, उनको सेलेक्ट करें, Save कर दें। आपके द्वारा चुने गये रिपोर्टिंग आफिसर आपको अवकाश का आवेदन करते समय दिखायी देंगे।
  • वापस Online Leave पर जाएँ।
  • Apply Leave पर जाएँ।
  • To Date सेलेक्ट करें।
  • Leave Days अपने आप कैलकुलेट होकर आ जायेगा।
  • Ground जिस कारण आपको अवकाश चाहिए, लिखें।
  • Address During Leave में अवकाश पर रहने की अवधि में पता बताएं।
  • Submit कर दें।
  • OK कर दें।
  • सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी को आपका प्रार्थना पत्र आनलाइन प्रस्तुत हो चुका है, जिसका सफलतापूर्व सन्देश आपके मोबाइल नम्बर पर प्राप्त होगा।
  • जब सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा आपका प्रार्थना पत्र स्वीकार/अस्वीकार किया जायेगा तो इसकी जानकारी भी आपके मानव संपदा पोर्टल पर अंकित मोबाइल नम्बर पर कारण सहित साफ्टवेयर जनरेटेड डै के माध्यम से आपको प्राप्त हो जायेगी।

मानव सम्पदा पर आकस्मिक अवकाश कैसे लें?

इसके लिए सबसे पहले आपको Manav Sampada Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। किन्तु विद्यालय खुलने के समय से पहले आप ऑनलाइन छुट्टी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। स्कूल खुलने के बाद आपका छुट्टी के लिए किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा और न ही ऑफलाइन माध्यम से छुट्टी मिलेगी।

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपना फॉर्म ऑनलाइन करें

ehrms.upsdc.gov.in पर Transfer Orders List कैसे देखें

उत्तर प्रदेश राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए कब ट्रान्सफर आर्डर जारी हो जाएँ और किस जगह आपका ट्रान्सफर होगा। इसकी जानकारी भी मानव सम्पदा पोर्टल पर उपलब्ध है। यदि आप UP में सरकारी कर्मचारी हैं और UP eHRMS (ehrms.upsdc.gov.in) पर Transfer Orders की लिस्ट देखना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गये कुछ बिन्दुओं का अनुसरण करना होगा जो निम्न हैं-

  • सबसे पहले यूपी मानव सम्पदा पोर्टल eHRMS UP को अपने मोबाइल में ओपन करना होगा।
  • पोर्टल के होम पेज पर आने के बाद मेन्यु बार में Transfer Orders वाले विकल्प पर क्लिक करें।

Manav Sampada पर Data Entry Status कैसे देखें

UP E-Hrms पोर्टल पर यदि आप Data Entry Status देखना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताये गए निर्देशों का पालन करते हुए देख सकते हैं। कुछ ही मिनटों में आप अपने District का डाटा एंट्री स्टेटस देख सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको मानव सम्पदा की वेबसाइट ehrms.upsdc.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने पोर्टल का होम पेज ओपन हो जायेगा।
  • मुख्य पेज पर राइट साइड में Public Window का ऑप्शन दिखेगा जिसमे आपको Data Entry Status पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जहाँ आपको Department, Organisation और District सेलेक्ट करना होगा।
  • अब आप View Report पर क्लिक करें।
  • आपके सामने Manav Sampada पर डाटा एंट्री स्टेटस प्रदर्शित हो जायेगा।

Manav Sampada पर Office List देखें

राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए मानव सम्पदा पोर्टल की शुरुआत की गयी है। इस पोर्टल पर रजिस्टर्ड सभी कर्मचारियों के लिए उनके विभाग से सम्बंधित सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य के सरकारी कर्मचारी हैं और ehrms UP पोर्टल पर विभागों के अनुसार ऑफिस लिस्ट देखना चाहते हैं तो आप हमारे द्वारा बताये गये कुछ बिन्दुओं के माध्यम से देख सकते हैं। निम्न बिन्दुओं का अनुसरण करें-

  • सबसे पहले आपको eHRMS UP Portal की वेबसाइट पर जाना होगा। मानव सम्पदा की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक लेख में दी गयी सारणी में उपलब्ध है।
  • पोर्टल के होम पेज पर आने के बाद दाई साइड में Public Window का ऑप्शन दिखेगा जिसमें आपको Office List वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद नया पेज ओपन होगा जहाँ आपको Department, Organisation, District और Office Category को चुनना होगा। जैसा आप नीचे दिए गये चित्र में देख सकते हैं-

मानव सम्पदा ऑफिस लिस्ट देखने के लिए जरुरी क्रेडेंशियल भरने के ऑप्शन

  • इसके बाद View Report पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर Department Wise Office List प्रदर्शित हो जाएगी। 

UP Manav Sampada पर आवेदन की स्थिति Fact Sheet (P2) कैसे जाने?

आजकल सभी विभागों में सभी कार्य ऑनलाइन मोड में किये जा रहे हैं। ऑनलाइन कर्मचारियों को छुट्टी मिल रही हैं, ऑनलाइन उपस्थिति लग रही हैं, ऑनलाइन ट्रान्सफर, प्रमोशन, शिकायत जैसी सुविधाएँ यूपी मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से मिल रही हैं। eHRMS UP मानव संपदा पोर्टल पर अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए आप नीचे कुछ आसान चरणों का पालन कर सकते हैं। जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपका Fact Sheet (P2) स्टेटस क्या है? आपको छुट्टी मिलेगी नहीं मिलेगी, कितनी तारीख तक मिलेगी? सभी जानकारी इस पोर्टल के माध्यम से मिल जाएगी।

  • सबसे पहले लाभार्थी को UP Manav Sampada की आधिकारिक वेबसाइट ehrms.upsdc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने मुख्य पृष्ठ (होम पेज) खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको Public Window का सेक्शन दिखाई देगा, आपको इस सेक्शन में से Fact Sheet (P2) का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस P2 ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जैसा की नीचे चित्र में देख सकते हैं-
  •  
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नेक्स्ट पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको Posting Department, Directorate/Head Office और फिर अपना E-Hrms Code भरना होगा।
manav sampada Serch Fact Sheet (P2) photo
  • जानकारी भरने के बाद “View Reports” पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी।

How To Search Hrms Code On Manav Sampada UP

यदि आप अपना मानव सम्पदा HRMS Code भूल गए हैं और आप चाहते हैं कि एचआरएमएस कोड को कैसे Search करें ? तो इसके लिए आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। MANAV SAMPADA UTTAR PRADESH पोर्टल आपको Hrms Code Search करने की सुविधा देता है। आप अपना कोड 2 तरीके से ढूंढ़ सकते हैं- पहला अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से और दूसरा जहाँ आपकी पोस्टिंग हुई है वहां से। इसके लिए आपको हमारे द्वारा बताये गए कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना है जो निम्न हैं –

  • सबसे पहले आपको मानव संपदा की ऑफिसियल वेबसाइट ehrms upsdc gov in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने मानव सम्पदा पोर्टल का होम पेज ओपन होगा।
  • अब मुख्य पेज पर आपको Public Window का ऑप्शन देखना होगा जिसके अंदर Serach Hrms Code वाले विकल्प का चयन करना है।
  • जैसे ही आप Hrms Code वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, आपके सामने नया पेज खुलेगा जहाँ आप अपना कोड ढूंढेंगे।
  • HRMS Code को आप 2 तरीकों से सर्च कर सकते हैं पहला मोबाइल नम्बर पर सेलेक्ट करके अथवा दूसरा Posting Office पर क्लिक करके।
  • यदि आप मोबाइल नम्बर से सर्च करेंगे तो आपको पहले Search by Mobile Number को सेलेक्ट करना है उसके बाद अपना डिपार्टमेंट सेलेक्ट करना है फिर अपना मोबाइल नम्बर डालना है और Submit वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद HRMS कोड आपके सामने आ जायेगा।
  • यदि आप Search by Posting Office को सेलेक्ट करके कोड को सर्च करेंगे तो आपको Department, Organisation, Posting District, Reporting Office, Posting Office तथा Designation जैसी जानकारी देनी होगी। उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है। इतना करने के बाद आप अपना UP Hrms Code प्राप्त कर सकते हैं।

Manav Sampada आदेश [Government Order]

इसके लिए आपको Manav Sampada की ऑफिसियल वेबसाइट ehrms upsdc gov in पर जाना होगा। जहाँ आप Important Links में गवर्नमेंट आर्डर विकल्प पर क्लिक करके देख सकते हैं। आप मानव संपदा पोर्टल पर सरकार द्वारा जारी ऑर्डर को देखना चाहते हैं तो आपको बस थोड़ा सा काम करना होगा। हम आपको Government Orders कैसे देखें ? उसको स्टेप वाइज बता रहे हैं कृपया निम्न चरणों का पालन करें जिससे आप आसानी से मानव सम्पदा आदेश देख सकते हैं।

  • Government Order देखने के लिए सबसे पहले पोर्टल पर जाना होगा जिसका लिंक ehrms.upsdc.gov.in है।
  • इसके बाद होम पेज पर लेफ्ट साइड में आपको Important Links की लिस्ट दिखाई देगी।
manav sampada home page important links photo
  • इसी लिस्ट में एक ऑप्शन सरकारी आदेश (Government Order) का होगा जिस पर आप क्लिक कर देंगे।
  • क्लिक करने के बाद मानव सम्पदा आदेश की पीडीएफ लिस्ट आपके सामने होंगी।
  • अब जिस आदेश को देखना है उसे अपने मोबाइल या लैपटॉप में ओपन कर लें। इस तरह से आप पोर्टल पर सरकारी आदेश देख सकते हैं।

Manav Sampada पर Salary Slip कैसे देखें

यदि आप उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारी हैं और अपनी Salary Slip देखना चाहते है। तो यहाँ हम आपको बताएंगे कि मानव सम्पदा पर सैलरी स्लिप कैसे देखें ? तथा Manav Sampada पर Salary Slip कैसे डाउनलोड करें ? UP eHRMS Portal पर किसी भी सरकारी कर्मचारी की सैलरी स्लिप देखना बहुत ही सरल है। इसके लिए आपको हमारे द्वारा बताये गए कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो निम्न हैं –

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप में मानव सम्पदा की ऑफिसियल वेबसाइट ehrms upsdc gov in पर जाना होगा।
  • मानव सम्पदा पोर्टल पर e Hrms लॉगिन कर लें।
  • ehrms लॉगिन करने के बाद, आपके सामने कर्मचारी की पूरी डिटेल सामने आ जाएगी। यहाँ पर आपको मेनू बार में Payroll वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • Payroll वाले ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने 2 ऑप्शन आएंगे। पहला Basic Education और दूसरा Salary Slip का। यहाँ पर आपको बेसिक एजुकेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद नेक्स्ट पेज खुलेगा जहाँ पर 3 विकल्प- Salary Slip, Attendance और Retirement दिए होंगे। इसमें से सैलरी स्लिप वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप सैलरी स्लिप पर क्लिक करेंगे आपके सामने नया पेज खुलेगा। अब आप जिस Year और Months की सैलरी स्लिप देखना चाहते हैं वह सेलेक्ट करके Submit पर क्लिक कर देंगे।
  • सबमिट करने के बाद आपके सामने Earnings, Deductions और कुल कितना Net Pay किया गया है, सभी जानकारी आ जाएगी।
  • अब आप चाहें तो इसे प्रिंट पर क्लिक करके सेव भी कर सकते हैं। तो इस तरह से आप स्वयं अपनी Salary Slip देख सकते हैं और उसे Download भी कर सकते हैं।

Manav Sampada E-Service Book कैसे डाउनलोड करें ?

Manav Sampada Portal में E-Service Book को डाउनलोड करना बहुत आसान है। सबसे पहले आपको जानना जरुरी होगा कि आखिर ई-सर्विस बुक क्या है ? सर्विस बुक एक किताब की तरह ही है, जो कर्मचारी का ऑनलाइन डाटा सुरक्षित रखती है। इस बुक में राज्य के सरकारी कर्मचारी की पूरी जानकारी, जैसे- Personal Infomation, Employee Family details, Employee Initial Joining Information, Employee Education details, Employee Training details, Loan Details, Service History details, Leave details, Departmental Proceeding Details, Nominee Details, Award Details, Previous Leave balance, ACR backlog Entry, Submit Form For Verification, View Service Book उपलब्ध होती है। eHRMS ई-सर्विस बुक को डाउनलोड करने के लिए आप हमारे द्वारा बताये गए कुछ बिंदुओं के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। जो निम्न हैं –

  • सबसे पहले मानव सम्पदा की वेबसाइट https://ehrms.upsdc.gov.in/ पर जाना होगा।
  • E-Service Book को ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले eHRMS Login करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपको General विकल्प पर क्लिक करना है। जनरल पर क्लिक करने के बाद My Profile पर क्लिक करना है।
  • My Profile का चयन करने के बाद आप Employee Dashboard देख सकते हैं। यहाँ आपको लेफ्ट साइड में View Service Book का विकल्प दिखाई दे रहा होगा। इसी विकल्प का चयन करना है।
  • चयन करने के बाद ई-सर्विस बुक का पीडीऍफ़ (Pdf.) आपके सामने आ जायेगा।
  • यहाँ आप ओपन पर क्लिक करेंगे और ऑनलाइन इ सर्विस बुक आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगी।
  • इस तरह से आप हमारे द्वारा बताये गए आसान से बिंदुओं का अनुसरण करके E Service Book Download कर लेंगे।

eHRMS Login Password Reset करें | पासवर्ड कैसे बदलें ?

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों को ऑनलाइन अवकाश लेने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ehrms upsdc gov in पर रजिस्टर्ड होने के बाद उत्तर प्रदेश के प्रत्येक सरकारी कर्मचारी को छुट्टी लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। अब बेसिक शिक्षकों को अवकाश लेने के लिए मानव संपदा पोर्टल (ehrms UP) पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। Manav Sampada पोर्टल पर अवकाश लेने के लिए विभाग द्वारा शिक्षकों को यूजर आईडी दी गयी है जिसके माध्यम से शिक्षक eHRMS Login करके अवकाश के लिए आवेदन कर सकते हैं। लॉगिन करने के लिए आपको यूजर आईडी में मानव सम्पदा का कोड डालना होगा और पासवर्ड में अपने अंग्रेजी नाम के पहले तीन अक्षर कैपिटल लेटर में और अपनी जन्मतिथि के साल के चार अंकों को डालना होगा।

यूजर आईडी और पासवर्ड डालने के बाद आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं। लेकिन यदि आपने अपना पासवर्ड गलत डाल दिया है और आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं, तब आप मानव सम्पदा पोर्टल पर लॉगिन नहीं कर पाएंगे। इसके लिए आपको पासवर्ड रिसेट करना होगा और फिर से पासवर्ड बनाना होगा।

Manav Sampada UP पर पासवर्ड Reset कैसे करें 

क्या आप मानव संपदा पोर्टल का पासवर्ड भूल गए हैं? या आप लॉगिन नही कर पा रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है। Manav Sampada UP पोर्टल पर पासवर्ड रिसेट करना आसान है। यहाँ आप नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से अपना मानव सम्पदा यूजर आईडी Password Reset कर सकते हैं –

  • मानव सम्पदा के होम पेज पर जाकर eHRMS Login पर क्लिक करके मांगी गयी जरुरी जानकारी भरें।
  • उसके बाद आपको “Forgot Password” पर क्लिक करना होगा।
  • फॉरगॉट पासवर्ड पर क्लिक करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर OTP के रूप में आपको नया पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • पोर्टल पर eHRMS Login में जाकर यूजर नेम में मानव सम्पदा की आईडी भरें और पासवर्ड में अपने नाम के पहले तीन अक्षर कैपिटल लेटर में फिर अपने जन्मदिन के साल के 4 अंक लिखें, जैसे :- किसी का नाम Sunil Kumar है तथा जन्म तिथि 01.01.1988 है, तो पासवर्ड SUN1988 होगा।
  • आप अपनी इच्छानुसार पासवर्ड बना सकते हैं जिसे आप याद रख सकें।
  • Reporting Officer में BEO का कोड भरना होगा।

eHRMS (Manav Sampda) वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें- http://ehrms.upsdc.gov.in/

Manav Sampada Application Download करें 

मानव सम्पदा पर लीव लेने के लिए किसी को वेबसाइट पर सर्च नहीं करना होगा। अब NIC ने m-Sthapana मोबाइल एप्लीकेशन लांच किया है। जिसे राज्य के सभी कर्मचारी अपने एंड्राइड फ़ोन में डाउनलोड कर सकते हैं और अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। एप्लीकेशन को चलाना आसान होता है और सभी विकल्प जल्दी मिल जाते हैं। मानव संपदा की एप्लीकेशन को आप UP ehrms Portal पर m-Sthapana App वाले ऑप्शन में Download App पर क्लिक करके डायरेक्ट Download कर सकते हैं। m-Sthapana एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने का तरीका आपको स्टेप वाइज बताया जा रहा है।

manav sampada app Download link photo
Manav Sampada Application Download karen

m-Sthapana एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा –

  1. आप एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
  2. इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर पर क्लिक करना होगा उसके बाद सर्च-वार में m-Sthapana सर्च करना होगा।
  3. यदि आप गूगल प्ले स्टोर से मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड नहीं कर सकते तो सामने दिए गए लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।- m-Sthapana aplication
  4. सर्च करने के बाद एप्लीकेशन का इंटरफ़ेस आपके सामने होगा।
  5. अब आपको इनस्टॉल पर क्लिक करना है इसके बाद एप्लीकेशन आपके फ़ोन में डाउनलोड हो जाएगी।
  6. आप मानव सम्पदा एडमिनिस्ट्रेटर से प्राप्त की गयी लॉगिन आईडी और पासवर्ड को डालकर अपने फ़ोन में मानव सम्पदा एप्लीकेशन चला सकते हैं। 
  7. इसके माध्यम से आपको मानव सम्पदा से सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त हो जाएँगी। इस एप्लीकेशन के माध्यम से आप लीव के लिए अप्लाई भी कर सकते हैं।

Manav Sampada एप्लीकेशन द्वारा छुट्टी के लिए आवेदन कैसे करें

इसके लिए आपको m-Sthapana App को अपने फ़ोन में डाउनलोड करना होगा। App Download कैसे करें ? इसके बारे में हमने ऊपर विस्तृत रूप में बता दिया है। जब आप एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लेंगे फिर आपको उसमें अपना E-Hrms Code और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है। eHRMS Login करने के बाद आपको बताये गए निम्न स्टेप्स को फॉलो करना होगा-

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन में m-Sthapana App को ओपन करना होगा।
  • इसके बाद आपको Login करना होगा। एप्लीकेशन लॉगिन करने के लिए आपको जरुरी क्रेडेंशियल्स भरने होंगे।
  • एप्लीकेशन पर लॉगिन होने के बाद आपको कुछ ऑप्शन दिखेंगे जिसमे Leave Management को सेलेक्ट करना होगा।
  • सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने बहुत सारे ऑप्शन जैसे Set/Change Reporting Officer, Apply for Leave, Check Status, View Leave Request आदि ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमे आपको Apply for Leave सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद आपको किस प्रकार की छुट्टी लेनी है, कब से कब तक का अवकाश चाहते हैं और छुट्टी लेने का क्या कारण है आदि सब कुछ भरना है और Submit पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस प्रकार आप मानव सम्पदा पोर्टल एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश ले सकते हैं।

desw.gov.in.scholarship 2020-21 Application Form

मानव सम्पदा UP पोर्टल के उद्देश्य

  • विभिन्न सरकारी कार्यालयों में पूरे राज्य में फैले लगभग 20 लाख कर्मचारियों के लिए संपूर्ण eHRMS समाधान प्रदान करने के लिए।
  • कौशल, क्षतिपूर्ति, व्यक्तिगत विवरण, जनसांख्यिकीय जानकारी और अन्य विस्तृत प्रासंगिक जानकारी एकत्र करके प्रत्येक कर्मचारी के कौशल सेट का विश्लेषण करने के लिए।
  • भर्ती और सेवानिवृत्ति की वर्तमान और भविष्य की स्थिति की गणना करके जनशक्ति की स्थिति का विश्लेषण करने में सरकार की मदद करना।
  • इलेक्ट्रॉनिक रूप (ई-सर्विस बुक) में अपने मैनुअल सर्विस बुक रिकॉर्ड में वर्तमान में उपलब्ध कर्मचारियों की सबसे उपयोगी जानकारी को संरक्षित करने के लिए।
  • विभाग और सरकारी कर्मचारियों दोनों द्वारा उपयोग के लिए उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस में पारदर्शिता लाने के सरकारी समर्थन के प्रयास से इंटरनेट पर ई-सेवा पुस्तकें उपलब्ध कराना।
  • अपने लेन-देन के विकेंद्रीकरण और समय पर अपडेशन जैसे (ट्रांसफर, प्रमोशन, जॉइनिंग, रिलीविंग, आदि) द्वारा सेवा पुस्तिका को बनाए रखने में मैनुअल प्रयास को कम करना।
  • कर्मचारी पोस्टिंग और स्थानान्तरण के संबंध में आरटीआई अधिनियम के उद्देश्य को प्राप्त करना।
  • प्रभावी नीति निर्णय लेने के लिए सभी स्तरों पर आउटपुट / प्रश्न (विभिन्न चयन मानदंडों पर) विकसित करना।

मानव सम्पदा उत्तर प्रदेश पर पंजीकृत विभाग

पोर्टल पर सभी विभागों से सम्बंधित लिस्ट रहती है जिसकी हमें जानकारी होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश मानव सम्पदा पोर्टल पर पंजीकृत विभागों की सूची देखें –

ADMINISTRATIVE REFORMS DEPARTMENT  CM Office Election GOVERNOR SECRETARIAT INDUSTRIES NEW AND RENEWABLE ENERGY
 AGRICULTURE COMMERCIAL TAX ENERGY Handicap Welfare INFORMATION AND PUBLIC RELATIONS LEGISLATIVE
Agriculture Education CONSUMER PROTECTION & WEIGHTS, MEASURES Environment HIGHER EDUCATION IRRIGATION AND WATER RESOURCES DEPARTMENT LOKAYUKTA
ANIMAL HUSBANDRY COOPERATIVE EXCISE HOME IT and Electronics MEDICAL EDUCATION
ARCHEOLOGY Coordination Department FINANCE HOME GUARDS JAL SHAKTI MEDICAL HEALTH & FAMILY WELFARE
AYUSH CULTURE FISHERIES HORTICULTURE JUSTICE MINING
BASIC EDUCATION DAIRY DEVELOPMENT FOOD Housing And Urban Planning KHADI AND VILLAGE INDUSTRIES MINIORITY WELFARE
CANE DEVELOPMENT Department of Public Enterprises FOOD SEFETY AND DRUG ADMINISTRATION ICDS LABOUR MSME and Export Promotion
Civil Aviation DISTRICT GAZETTEER FOREST INDUSTRIAL DEVELOPMENT LANGUAGE NCC
RURAL DEVELOPMENT SECONDARY EDUCATION Tourism TEXTILE Vigilance Department VOCATIONAL EDUCATION AND SKILL DEV
RURAL ENGINEERING SERICULTURE TRANSPORT SCIENCE AND TECHNOLOGY YOUTH WELFARE URBAN DEVELOPMENT 
SAD SOCIAL WELFARE TAX AND REGISTRATION TECHNICAL EDUCATION SCERT WOMEN WELFARE
SAINIK KALYAN SPORTS REVENUE RAJYA SAMPATTI PWD Program Implementation
Political Pension PLANNING PERSONNEL AND APPOINTMENT PARTI BHOOMI VIKAS VIBHAG PANCHAYATI RAJ  

मानव सम्पदा पोर्टल से सम्बंधित सहायता हेतु संपर्क करें-

किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण हेतु सम्बन्धित ब्लाक संसाधन केन्द्र अथवा खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मानव संपदा का कार्य देख रहे कर्मी से सम्पर्क करें।

1. तकनीकी सहायता (Technical Support or Software Problems)- किसी भी तकनीकी सहायता के लिए या सॉफ्टवेयर से सम्बंधित समस्या होने पर आप मानव सम्पदा टेक्निकल टीम से संपर्क कर सकते हैं।
NIC, Manav Sampada Technical Support Team –
                 Email ID- [email protected]

2. अन्य सहायता (Other Support or Data Entry / Modification)- पोर्टल से सम्बंधित किसी अन्य प्रकार की समस्या होने पर आप Manav Sampada की सहायता टीम से संपर्क कर सकते हैं। 
Contact your Establishment office Manav Sampada Nodal Officer.

About: Manav Sampada (E-HRMS)

Manav Sampada application is a common application tool for personnel management activities like monitoring, planning, recruitment, posting, promotion, transfer, maintenance of service history etc. It is developed, maintained and hosted by NIC UP State centre and available at http://ehrms.upsdc.gov.in up for the use of government department.
eHRMS brought a breakthrough in managing Human resource in Government efficiently and effectively. Manav Sampada is not only the solution to manpower planning but its integration with other e-Governance applications extended its ambit to various other Government G2G, G2E and G2C services.
Thus “eHRMS” has been developed with following objectives of Good Governance:-

The Manav Sampada (Human Resource Management System) project of NIC has won the Skoch Smart Governance Award 2015 on 23rd September 2015. (एनआईसी की मानव संपदा (मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली) परियोजना ने 23 सितंबर 2015 को स्कोच स्मार्ट गवर्नेंस अवार्ड 2015 जीता है।

FAQ :- Manav Sampada UP से सम्बंधित प्रश्न और उनके उत्तर

मानव सम्पदा पोर्टल किसके लिए बनाया गया है ?

मानव सम्पदा पोर्टल उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों, (शिक्षण और गैर शिक्षण से सम्बंधित) के लिए बनाया गया है।

Manav Sampada Portal पर छुट्टी के लिए कैसे लें ?

इस पोर्टल के माध्यम से छुट्टी लेना बहुत आसान है। आपको सम्बंधित विभाग में ऑनलाइन आवेदन करना होगा जिसमे आपको छुट्टी लेने का कारण बताना होगा। इसके बाद विभाग द्व्रारा आपके नम्बर पर मेसेज के माध्यम से छुट्टी देने की जानकारी दी जाएगी।

मानव सम्पदा पोर्टल पर आकस्मिक अवकाश कैसे मिलेगा ?

यूपी मानव सम्पदा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद सम्बंधित विभाग द्वारा अप्रूव करने के बाद मिलेगा।

eHRMS के अंतर्गत देश के कितने राज्य रजिस्टर्ड हैं ?

eHRMS के अंतर्गत देश के 20 राज्य पंजीकृत हैं जिनके नाम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, गोवा, गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, झारखंड, महाराष्ट्र, असम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, पुडुचेरी, सिक्किम, तेलंगाना आदि हैं।

मानव सम्पदा UP का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू किया गया पोर्टल है। यूपी मानव सम्पदा पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य कर्मचारियों द्वारा ऑनलाइन अवकाश हेतु आवेदन करना है। इसके साथ ही अन्य बहुत सारी ऑनलाइन सुविधाएं पोर्टल के माध्यम से मिलती हैं।

मानव संपदा पोर्टल क्यों बनाया गया है?

ऑनलाइन छुट्टियों के लिए आवेदन से लेकर ट्रांसफर करने जैसी प्रक्रिया और एक जगह पर सभी सुविधाएं देने के लिए मानव संपदा प्लेटफॉर्म बनाया गया है।

Manav Sampada Portal पर eHRMS Login कैसे करें ?

इसके लिए सबसे पहले ehrms.upsdc.gov.in UP पर जाना होगा। उसके बाद होम पेज पर आपको eHRMS Login पर क्लिक करके मांगी गई जरुरी जानकारी भरनी है और LOGIN पर क्लिक कर देना है। अब आप Manav Sampada Portal UP for Leave Application के लिए पोर्टल पर लॉगिन हैं।

Tags: ehrms.upsdc.gov.inManav Sampada Portalमानव सम्पदा पोर्टलसरकारी योजनाएं 2023
Previous Post

Sarkari Result | Latest Sarkari Jobs, Admit Card and Results। सरकारी रिजल्ट देखें हिंदी में

Next Post

caneup.in | UP Ganna Payment 2023 | उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान ऑनलाइन देखें

Kaushal Kumar

Kaushal Kumar

मुझे लगता है कि सही तरह की जानकारी से एक आम आदमी का सशक्तिकरण हासिल किया जा सकता है। मुझे उम्मीद है कि एक दिन देश में ज्ञान का पारदर्शी लोकतंत्र जैसा होगा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

AKTU Result 2023 Odd सेमेस्टर | UPTU B.Tech, B.Pharma, MBA परिणाम देखें aktu.ac.in

May 22, 2023
उत्तर प्रदेश

यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2023 नाम खोजें और आवेदन fcs up gov in | FCS UP Ration Card List 2023 | NFSA की पात्रता सूची देखें

May 22, 2023
उत्तर प्रदेश

caneup.in | UP Ganna Payment 2023 | उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान ऑनलाइन देखें

May 22, 2023
उत्तर प्रदेश

UP Bhulekh 2023 | खसरा, खतौनी, भू-नक्शा ऑनलाइन देखें | यूपी भूलेख @upbhulekh.gov.in

March 20, 2023
उत्तर प्रदेश

UP 6800 शिक्षक भर्ती Latest News , मेरिट लिस्ट | Shikshak Bharti OBC Reservation

March 18, 2023
उत्तर प्रदेश

69000 शिक्षक भर्ती Latest News | Online Form at updeled.gov.in

March 15, 2023
उत्तर प्रदेश

UP Scholarship Status 2022-23 | यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस कैसे देखें scholarship.up.gov.in

February 11, 2023
उत्तर प्रदेश

UP Scholarship 2022-23 | ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण, स्टेटस देखें scholarship.up.gov.in

February 11, 2023
उत्तर प्रदेश

69000 शिक्षक भर्ती चयन सूची | Document List | Counseling News

January 30, 2023
Next Post

caneup.in | UP Ganna Payment 2023 | उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान ऑनलाइन देखें

Indian Navy MR Result 2023 (Out) MR/SSR परिणाम, Cut Off, Merit List, Marks, Date

www.desw.gov.in scholarship 2023 | PM Scholarship for 10th & 12th Pass Student | Application Form

Comments 1

  1. XRumerTest says:
    2 months ago

    Hello. And Bye.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एडमिशन

AMU School Admission 2023 | Check Admission Form, Last Date, Entrance Exam Date @amucontrollerexams.com

May 22, 2023

AMU School Admission 2023: इस लेख में हम बात करेंगे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) की। यह तो आप सभी जानते...

Read more
by Kaushal Kumar
7 Comments
एडमिशन

LPU- Lovely Professional University Admission 2023

May 22, 2023

LPU NEST 2023 Application Form is open now for 8th schedule. The examination is organised by the Lovely Professional University. एलपीयू एडमिशन 2023 (नई प्रक्रिया)...

Read more
by Kaushal Kumar
0 Comments
उत्तर प्रदेश

AKTU Result 2023 Odd सेमेस्टर | UPTU B.Tech, B.Pharma, MBA परिणाम देखें aktu.ac.in

May 22, 2023

AKTU Result 2023 Odd Semester @aktu.ac.in डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित है। यह...

Read more
by Kaushal Kumar
0 Comments
एडमिशन

AMU School Admission 2023 | Check Admission Form, Last Date, Entrance Exam Date @amucontrollerexams.com

May 22, 2023
एडमिशन

LPU- Lovely Professional University Admission 2023

May 22, 2023
उत्तर प्रदेश

AKTU Result 2023 Odd सेमेस्टर | UPTU B.Tech, B.Pharma, MBA परिणाम देखें aktu.ac.in

May 22, 2023
छत्तीसगढ़

CG व्यापम पटवारी भर्ती 2023 छत्तीसगढ़ Jobs ऑनलाइन cgvyapam.choice.gov.in | cg vyapam.choice.gov.in 2023

May 22, 2023
केंद्रीय योजनाएं

Deepavali Kitni Tarikh Ki Hai 2023 में ? 12 नवम्बर को दिवाली है।

May 22, 2023
बिहार

बिहार सरकार कैलेंडर 2023 PDF Download | Bihar Sarkar Calendar 2023 अवकाश लिस्ट देखें

May 22, 2023
उत्तर प्रदेश

यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2023 नाम खोजें और आवेदन fcs up gov in | FCS UP Ration Card List 2023 | NFSA की पात्रता सूची देखें

May 22, 2023
मध्य प्रदेश

DAVV Result 2023 (Out) BA, B.Sc, B.Com Exam Regular/Private Student Part 1, 2, 3,

May 22, 2023
टाइम टेबल

MDU Date Sheet BA BSC BCom B.Ed 2023 DDE Exam Date Re-appear @ www.mdu.ac.in

May 22, 2023
दिल्ली

DU SOL परिणाम 2023 (जारी) BA, B.Sc., B.Com। कार्यक्रम भाग 1, 2, 3 परिणाम

May 22, 2023

AMU School Admission 2023 | Check Admission Form, Last Date, Entrance Exam Date @amucontrollerexams.com

by Kaushal Kumar
May 22, 2023
7

AMU School Admission 2023: इस लेख में हम बात करेंगे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) की। यह तो आप सभी जानते...

Read more

LPU- Lovely Professional University Admission 2023

by Kaushal Kumar
May 22, 2023
0

LPU NEST 2023 Application Form is open now for 8th schedule. The examination is organised by the Lovely Professional University. एलपीयू एडमिशन 2023 (नई प्रक्रिया)...

Read more

AKTU Result 2023 Odd सेमेस्टर | UPTU B.Tech, B.Pharma, MBA परिणाम देखें aktu.ac.in

by Kaushal Kumar
May 22, 2023
0

AKTU Result 2023 Odd Semester @aktu.ac.in डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित है। यह...

Read more

CG व्यापम पटवारी भर्ती 2023 छत्तीसगढ़ Jobs ऑनलाइन cgvyapam.choice.gov.in | cg vyapam.choice.gov.in 2023

by Kaushal Kumar
May 22, 2023
1

cgvyapam patwari bharti 2023: नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों को अपनी योग्यता अनुसार सभी जगह आवेदन करने चाहिए। पटवारी...

Read more

Deepavali Kitni Tarikh Ki Hai 2023 में ? 12 नवम्बर को दिवाली है।

by Kaushal Kumar
May 22, 2023
0

2023 Mein Deepawali Kitni Tarikh Ki Hai ? दिवाली कितनी तारीख को है? 2023 में दीपावली कब है? दिवाली कब...

Read more

बिहार सरकार कैलेंडर 2023 PDF Download | Bihar Sarkar Calendar 2023 अवकाश लिस्ट देखें

by Kaushal Kumar
May 22, 2023
2

Bihar Sarkar Calendar 2023 हर वर्ष प्रत्येक राज्य द्वारा अपना कैलंडर जारी किया जाता है जिसमें सरकारी कर्मचारियों को मिलने...

Read more

यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2023 नाम खोजें और आवेदन fcs up gov in | FCS UP Ration Card List 2023 | NFSA की पात्रता सूची देखें

by Kaushal Kumar
May 22, 2023
58

FCS UP GOV IN :- भारत की राज्य सरकारें Ration Card नाम का एक सरकारी दस्तावेज जारी करती हैं, जिसे...

Read more

CUSAT Admit Card 2023: Hall Ticket Download CUSAT CET here

January 23, 2023

Wipro Careers Jobs 2023 | विप्रो करियर 2023 नई नौकरियों के अवसर | careers.wipro.com

January 21, 2023

Indian Navy MR Result 2023 (Out) MR/SSR परिणाम, Cut Off, Merit List, Marks, Date

May 22, 2023

AU Degree Results 2023 | Andhra University BA, B.Sc., B.Com Result

January 23, 2023

Sarkari Result | Latest Sarkari Jobs, Admit Card and Results। सरकारी रिजल्ट देखें हिंदी में

March 21, 2023

Bihar STET 2023 Result | BSEB STET Cut off & Merit List

January 23, 2023

AMU School Admission 2023 | Check Admission Form, Last Date, Entrance Exam Date @amucontrollerexams.com

May 22, 2023

LPU- Lovely Professional University Admission 2023

May 22, 2023

AKTU Result 2023 Odd सेमेस्टर | UPTU B.Tech, B.Pharma, MBA परिणाम देखें aktu.ac.in

May 22, 2023

CG व्यापम पटवारी भर्ती 2023 छत्तीसगढ़ Jobs ऑनलाइन cgvyapam.choice.gov.in | cg vyapam.choice.gov.in 2023

May 22, 2023

Deepavali Kitni Tarikh Ki Hai 2023 में ? 12 नवम्बर को दिवाली है।

May 22, 2023

बिहार सरकार कैलेंडर 2023 PDF Download | Bihar Sarkar Calendar 2023 अवकाश लिस्ट देखें

May 22, 2023

69000 शिक्षक भर्ती का कोर्ट ऑर्डर जारी, 90-97 की जीत हुई। शिक्षक भर्ती कट आफ मामले का आदेश : Live News Update

May 6, 2020

69000 Sahayak Adhyapak Bharti संशोधित आंसर Key उत्तर कुंजी, OMR रिस्पॉन्स शीट्स atrexam.upsdc.gov.in

November 9, 2021

GSEB 10th Result 2022 Declared @gseb.org Gujarat Board SSC Results 2022 Check Here

June 7, 2022

बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2022 | BSEB Matric Result @biharboardonline.bihar.gov.in

June 9, 2022

UK Board 10th & 12th Result 2022 Declared @ubse.uk.gov.in | उत्तराखंड बोर्ड परिणाम 2022 देखें

June 13, 2022
  • Contact Us
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2023 jobalertinhindi.com

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

© 2023 jobalertinhindi.com